{"_id":"6a9dd03d13e269bbbc0bb20a","slug":"participants-with-the-best-performances-were-awarded-kushinagar-news-c-205-1-ksh1026-167381-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बेहतर प्रर्दशन करने वाले प्रतिभागी हुए पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बेहतर प्रर्दशन करने वाले प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
विज्ञापन
फाजिलनगर। एसबीएम पीजी कॉलेज में भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
प्राचार्य प्रोफेसर कृष्णचंद्र चौरसिया ने कहा कि डिजिटल युग ने गुरु-शिष्य संबंध को कमजोर नहीं किया है, बल्कि तकनीक के माध्यम से यह और प्रगाढ़ हुआ है। शिक्षक विद्यार्थियों को ज्ञान देने के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण और भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम को डॉ. गिरिजेश मिश्र, डॉ. विवेकानंद, डॉ रामप्रकाश पांडेय, डॉ. प्रशांत बौद्ध, डॉ. महात्मा प्रणव चतुर्वेदी आदि ने संबोधित किया। इसके बाद डिजिटल युग में गुरु शिष्य संबंध पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में अमृता गोंड प्रथम, सना परवीन द्वितीय और स्वाति शर्मा तृतीय स्थान प्राप्त की, जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में आसमीन खातून प्रथम, अमर कुमार मद्धेशिया द्वितीय और अमृता यादव तृतीय स्थान पर रहीं। उन्हें प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पंकज चौरसिया ने किया। अंत में डॉ. रवि प्रकाश ने सभी के प्रति आभार जताया।
इस दौरान डॉ. गिरिजेश मिश्र, डॉ. विवेकानंद, डॉ. प्रशांत बौद्ध, डॉ. रितेश कुमार, डॉ. महात्मा प्रणव कुमार चतुर्वेदी, अनामिका आदि मौजूद रहीं।