फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Meritorious students hoisted the flag in NEET

Kushinagar News: नीट में मेधावियों ने लहराया परचम

Wed, 05 Jun 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 05 Jun 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students hoisted the flag in NEET
पडरौना। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में जनपद के मेधावियों ने परचम लहराया है। परिणाम घोषित होने के बाद होनहारों के चेहरे खिल उठे। विद्यालय से लेकर घरों तक खुशियां छा गई। शिक्षकों, परिचितों एवं शुभचिंतकों से होनहारों ने खूब बधाई लूटी। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम मंगलवार की देर रात घोषित किया गया। इसको लेकर सुबह से ही कोचिंग संस्थानों और विद्यालयों में खुशी का माहौल छा गया। मेधावी अपने-अपने अंकों का मिलान करते नजर आए। नगर के जगदीशपुरम निवासी डॉ. संदीप अरूण श्रीवास्तव के पुत्र प्रणव श्रीवास्तव ने नीट में 716 अंक हासिल कर सफलता पाई है। उनके इस उपलब्धि पर घर में जश्न का माहौल है। प्रणव के इस उपलब्धि पर मां डॉ. सुरभि श्रीवास्तव, डॉ. वैभव ज्योति श्रीवास्तव, डॉ. राजीव मिश्रा, डॉ. यशा मिश्रा आदि ने बधाई दी है। क्षेत्र के सिधुवा गांव निवासी शिक्षक अमरदीप शुक्ला की बेटी जानवी शुक्ल ने 705 अंक प्राप्त कर नीट में सफलता पाई है। बेटी के इस उपलब्धि पर मां सुमन शुक्ला, बाबा ओमप्रकाश शुक्ला, आलोक शुक्ला, अविनाश श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, जुगुनु शुक्ला, जयदीप शुक्ला आदि ने बधाई दी है। इसी तरह उदित नारायण इंटर कॉलेज के शिक्षक अजय कुमार सिंह के पुत्र अमृतांशु सिंह ने नीट में 679 अंक हासिल कर सफल हुए हैं। उनके इस उपलब्धि पर मां विजय लक्ष्मी सिंह, दादी जामवंती सिंह, अरविंद सिंह, आसनारायन राय, राजीव यादव, चंद्रशेखर दीक्षित आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन

दुदही प्रतिनिधि के अनुसार दुदही कस्बा निवासी अनवर अंसारी के पुत्र मेराज अंसारी और पत्रकार हरिगोपाल मिश्र पुत्र दुर्गेश मिश्र ने नीट में सफलता पाई है। इनके अलावा व्यवसायी हरकेश गुप्ता की बेटी अंशु कुमारी ने नीट में 7742 वां रैंक हासिल कर अपनी मेधा का परिजय दिए हैं। इन होनहारों की सफलता पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम, पूर्व प्रमुख गिरिजेश जायसवाल, प्रमुख प्रतिनिधि लल्लन गौंड, पारस नाथ जायसवाल, रामेश्वर सिंह, नंदलाल गुप्ता, सुनील गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, दुर्गेश जायसवाल, राजेश गुप्ता, राजन जायसवाल, भगवती शरण जायसवाल, व्यास गुप्ता, रामकुमार जायसवाल, मनोज कुंदन, भरत गुप्ता आदि ने बधाई दी है। पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार महुआवा निवासी सुनील सिंह के पुत्री जानवी सिंह ने 671 और पटहेरिया निवासी इस्तखार अहमद के पुत्र सलमान सिद्दीकी ने 634 अंक हासिल कर नीट में सफल हुए हैं। इनकी इस उपलब्ध पर पुष्पा सिंह, ओमप्रकाश सिंह, विपिन सिंह, अजय कुमार लल्लू आदि ने बधाई दी है। तुर्कपट्टी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के महासोन निवासी डॉ. मनोज त्रिपाठी की पुत्री सौम्या त्रिपाठी ने 660 अंक अर्जित कर नीट में सफल हुई हैं। उनकी इस सफलता पर दादा योगेंद्र त्रिपाठी, डॉ. प्रमोद त्रिपाठी, विनोद त्रिपाठी, रामाशीष यादव, हारून अली, रामेश्वर प्रसाद, अनिल त्रिपाठी, धीरेंद्र आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीट की खबर में जोड़ तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र क़े गांव खुदरा निवासी संजय मिश्रा की पुत्री आकांक्षा मिश्र ने नीट में सफलता पाई हैं। उनकी इस सफलता पर मां चंदा देवी, द्वारिका राय, रजनीश राय, अवधेश राय, प्रमोद मिश्रा, डॉ. देवेंद्र मिश्रा, निलय सिंह, अमरेश मिश्रा, आशुतोष राय आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed