फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mega block will increase problems for passengers

Kushinagar News: मेगा ब्लॉक से बढ़ेंगी यात्रियों की मुश्किलें

Tue, 12 Dec 2023 12:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 12 Dec 2023 12:37 PM IST
विज्ञापन
Mega block will increase problems for passengers
कुशीनगर/तमकुहीरोड। बाराबंकी में मेगा ब्लॉक से जिले के भी यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर नियमित चलने वाली गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस चार जनवरी से निरस्त हो जाएगी।
विज्ञापन

कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग दो पैसेंजर ट्रेनों के निरस्त होने और पाटलिपुत्र मेल पैसेंजर ट्रेन के सप्ताह में तीन दिन चलाए जाने से इस रूट के यात्री परेशान थे ही, अब बाराबंकी, अयोध्या, शाहगंज, जाफराबाद रूट पर दोहरीकरण और रिमॉडलिंग का कार्य शुरू हो जाने को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे ने गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस ट्रेन को भी 4 से 15 जनवरी तक निरस्त करने की घोषणा कर दी है। लोगों का कहना है कि इस ट्रेन के निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ेगी।
विज्ञापन

कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर कोहरे को लेकर पहले ही पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से सुबह पांच बजे नकहा जंगल से सिवान तक और शाम को सात बजे सिवान से नकहा जंगल तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन एवं सुबह साढ़े पांच बजे थावे से कप्तानगंज तक और दिन में दस बजे कप्तानगंज से थावे तक नियमित चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को 3 दिसंबर से आगामी 29 फरवरी 2024 तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। इसी तरह गोरखपुर से नियमित भोर में तीन बजे गोरखपुर से पाटलिपुत्र और रात में पाटलिपुत्र पुत्र से गोरखपुर तक चलने वाली मेल पैसेंजर ट्रेन को भी 29 फरवरी तक सप्ताह में मात्र तीन दिन ही चलाया जा रहा है। इससे इस रूट के यात्री पहले से ही परेशान हैं। अब नए साल में इस रूट के यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। क्योंकि बाराबंकी, अयोध्या, शाहगंज, जाफराबाद रेलमार्ग पर दोहरीकरण व रिमॉडलिंग का कार्य शुरू होने को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे ने इस रूट पर छपरा कचहरी से चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को 4 जनवरी 2024 से 14 जनवरी 2024 तक और गोमतीनगर से चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को 5 जनवरी से 15 जनवरी तक निरस्त करने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पडरौना के सुशील मोदनवाल, संजय सिंह, गोविंद पटेल, महेंद्र प्रसाद, सेवरही के अशोक कुमार वर्मा, राहुल सोनी, श्रीदयाल मिश्र, संजय राय, प्रभात मिश्र, नीरज वर्मा आदि का कहना है कि गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन इस रूट की लाइफलाइन से कम नहीं है। इस ट्रेन से रोजाना पडरौना, दुदही व तमकुहीरोड के सैकड़ों यात्री आवागमन करते हैं। पहले से ही तीन ट्रेनों के निरस्तीकरण से इस रूट के यात्री परेशान हैं। इस ट्रेन के निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ जाएगी।

पडरौना के रेलवे स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बाराबंकी में होने वाले मेगा ब्लॉक की वजह से कप्तानगंज थावे रूट की गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस चार से 15 जनवरी तक निरस्त रहेगी। अन्य ट्रेनों के निरस्तीकरण के बारे में अभी सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed