{"_id":"64fe1bc1d3a6b60509099336","slug":"mega-block-two-pairs-of-trains-run-forced-to-travel-on-bus-roof-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-4337-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा ब्लाॅक : दो जोड़ी ट्रेनें चलीं, बस की छत पर यात्रा को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा ब्लाॅक : दो जोड़ी ट्रेनें चलीं, बस की छत पर यात्रा को मजबूर
Mon, 11 Sep 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। मेगा ब्लाॅक के चलते कप्तानगंज से होकर गुजरने वाले गोरखपुर-नरकटियागंज और गोरखपुर-सिवान रूट पर चलने वाली 22 जोड़ी ट्रेनों में रविवार को महज दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन हुआ। यात्रियों को प्राइवेट बस या अन्य वाहनों से यात्रा करनी पड़ रही है। बिहार जाने वाली बसों में कई यात्री बस की छत पर बैठकर यात्रा करने के लिए मजबूर हुए।
रेलवे की तरफ से गोरखपुर कैंट से कुसम्ही तक तीसरी लाइन बिछाने का काम चल रही है। इसके अलावा कैंट स्टेशन पर यार्ड रिमाॅडलिंग का कार्य चल रहा है। इसके लिए रेल प्रशासन ने मेगा ब्लाॅक लिया है। गोरखपुर-नरकटियागंज और गोरखपुर-सिवान रूट पर कुल 22 जोड़ी ट्रेनों का संचालन होता है। लेकिन रविवार को केवल दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन हो सका। इसके चलते यात्रियों की मजबूरी का फायदा प्राइवेट वाहन चालक उठा रहे हैं।
गोरखपुर से पिपराइच, कप्तानगंज, रामकोला, पडरौना के रास्ते बिहार प्रदेश के बेतिया और बगहा तक जाने वाली प्राइवेट बस संचालकों की चांदी हो गई है। वे यात्रियों से अधिक किराया वसूल के साथ सीट भरने के बाद बस की छत पर सवारी बैठा कर चल रहे हैं। आश्चर्य की बात तो यह है खुलेआम नियमों की अनदेखी करने वाले बस संचालकों के लिए प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। राम श्याम सिंह, पुनीत मिश्रा, राजेश प्रकाश सिंह, अनिल श्रीवास्तव, महताब अली, संजय शर्मा, रामनिवास यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, सुलेमान अंसारी, दीनानाथ शुक्ल, पप्पू मिश्रा, अभिषेक यादव आदि ने कहा कि गोरखपुर से कप्तानगंज के रास्ते बिहार जाने वाली प्राइवेट बस की स्पीड और हॉर्न तेज है। इससे पर्यावरण प्रदूषण होने के चलते लोगों में हमेशा दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। कई बार तो बस चालक दुर्घटना होने के बाद बस लेकर भाग जाते हैं। इस संबंध में कप्तानगज थाने के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने कहा कि बस की छत पर यात्रियों को बैठना गलत है। ऐसा करने वाले बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
000
रविवार को इन ट्रेनों का हुआ संचालन
05165-सवारी गाड़ी जो थावे से कप्तानगंज तक जाती है, वह एक बजे समय से गई।
05166-सवारी गाड़ी जो कप्तानगंज से थाने को जाती है, वह 1:40 बजे समय से गई।
05153-डेंगू स्पेशल जो सिवान से गोरखपुर को जाती है, वह अपने निर्धारित समय 3:10 बजे के बजाय 3:40 बजे से गई।
05154-डेंगू स्पेशल जो गोरखपुर से सिवान को जाती है, वह 20:40 बजे समय से गई।
000
इन ट्रेनों का नहीं हुआ संचालन
सप्तक्रांति सुपरफास्ट, सत्याग्रह, अवध एक्सप्रेस, पूर्वांचल एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र पूर्वांचल एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस, छपरा गोमती नगर एक्सप्रेस, चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस समेत कुल 20 जोड़ी ट्रेनों का संचालन नहीं हुआ।