फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   meeting of bhrastachar commitee

ईमानदारी से करें कर्तव्यों का निर्वहन : जयप्रकाश

Mon, 15 May 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 15 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
meeting of bhrastachar commitee
फोटो है। कुशीनगर स्थित एक होटल में हुआ भ्रष्टाचार निरोधक संगठन का आठवां राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कुशीनगर स्थित एक होटल में रविवार को भ्रष्टाचार निरोधक संगठन का आठवां राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन हुआ। इसमें वक्ताओं ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को मिलीं जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से करने की बात कही।
मुख्य अतिथि शिमला पुलिस मुख्यालय के आईजी जयप्रकाश सिंह ने कहा कि समाज में नए-नए तरीकों से भ्रष्टाचार बढ़ रहे हैं। भ्रष्टाचार बढ़ने की मुख्य वजह लालच है। किसी भी तरह का भ्रष्टाचार करने वालों को सजा होनी चाहिए। सजा होगी, तभी अपराध व भ्रष्टाचार रुकेगा।
विज्ञापन

कहा कि न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के लंबित मुकदमों के निस्तारण के लिए जजों की संख्या बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जाति और संप्रदाय से ऊपर उठकर मिलीं जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से करें, तो भ्रष्टाचार पर स्वयं ही अंकुश लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने कहा कि भ्रष्टाचार को रोककर ही व्यक्ति और समाज का विकास किया जा सकता। भ्रष्टाचार करने वाले लोगों को सह देना भी भ्रष्टाचार के बराबर है। अधिवेशन को सर्वोच्च न्यायालय की अधिवक्ता सुषमा सिंह ने आदि ने संबोधित किया।

अधिवेशन की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी सिंह ने जबकि संचालन डॉ. आरएन सिंह ने किया। इस दौरान पीआर अग्रवाल, नागेंद्र तिवारी, प्रह्लाद राय, सीमा शर्मा, किरन सिंह, जगदीश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed