{"_id":"666b8630fd239fe6c80d3797","slug":"matikala-workers-will-get-free-training-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-118250-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: माटीकला के कामगारों को मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: माटीकला के कामगारों को मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण
Fri, 14 Jun 2024 05:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। माटीकला बोर्ड की तरफ से माटीकला कौशल विकास योजना के तहत जिले के माटीकला के कामगारों को 15 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राम कृपाल यादव ने दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए 18 से 55 वर्ष आयु के शिल्पकार प्रशिक्षण ले सकते हैं। प्रशिक्षण अवधि में कामगारों को 250 प्रति दिन की दर से प्रशिक्षुवृत्ति दिया जाएगा। इसके लिए इच्छुक कामगार योजना के बेवसाइट upmatikalaboard.in पर लागिन कर 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। संवाद
0
निर्वाचन व्यय विवरण संबंधी बैठक 29 को
पडरौना। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी को परिणाम की घोषणा की तारीख से 30 दिन के भीतर जिला निर्वाचन अधिकारी के पास निर्वाचन व्यय लेखा दाखिल करना अनिवार्य है। इसके लिए फैसिलिटेशन कार्यक्रम 25 जून को सुबह 11 से दो 2 बजे तक कोषागार कार्यालय में और लेखा समाधान बैठक 29 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक कलेक्ट सभागार में होगा। इसी तरह निर्वाचन व्यय लेखा दाखिल करने की अंतिम तिथि तीन जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने 29 जून को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित लेखा समाधान बैठक में प्रेक्षक भी मौजूद रहेंगे। संवाद