फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mass wedding dates announced, to be held from November 29 to December 10

Kushinagar News: सामूहिक विवाह की तिथियां घोषित, 29 नवंबर से 10 दिसंबर के बीच होंगे आयोजन

Wed, 26 Nov 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 26 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Mass wedding dates announced, to be held from November 29 to December 10
पडरौना। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रमों की तिथि निर्धिारित कर दी गई है। जिला प्रशासन की ओर से तय तिथि के अनुसार सभी ब्लॉक और नगर निकाय स्तर पर 29 नवंबर से 10 दिसंबर के बीच सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा। जिला समाज कल्याण विभाग की तरफ से कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने दी। उन्होंने बताया कि 29 नवंबर को जनता इंटर कॉलेज कोटवा कला, नेबुआ नौरंगिया में नेबुआ नौरंगिया व खड्डा ब्लॉक और खड्डा व छितौनी नगर पंचायत के लाभार्थियों की शादी होगी।
विज्ञापन

30 को गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, हाटा के खेल मैदान में हाटा, सुकरौली, मोतीचक ब्लॉक क्षेत्र व नगर पालिका/पंचायत हाटा, सुकरौली व मथौली के लाभार्थियों का, दो दिसंबर को को मिनी स्टेडियम जूनियर हाईस्कूल रामकोला में विकास खंड रामकोला, कप्तानगंज व नगर पंचायत रामकोला व कप्तानगंज में आयोेजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिसंबर को उदित नारायण इंटर काॅलेज परिसर पडरौना में विकास खंड पडरौना, विशुनपुरा व नगर पालिका पडरौना, छह दिसंबर को किसान पीजी काॅलेज बनरहा मोड़ सेवरही में विकास खंड तमकुहीराज, दुदही, सेवरही व नगर पंचायत तमकुही, दुदही, सेवरही के लाभार्थियों का सामूहिक विवाह होगा।
इसी तरह नौ दिसंबर को पावा नगर इंटर काॅलेज फाजिलनगर के खेल मैदान में विकास खंड फाजिलनगर और 10 दिसंबर को श्रीमती मालती पांडेय इंटरमीडिएट कॉलेज, रामकोला रोड, कसया में नगर पालिका कुशीनगर व नगर पंचायत फाजिलनगर के अलावा विकास खंड कसया के लाभार्थियों का विवाह होगा।

उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक आवेदन msvy.upsdc.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन कर सकते हैं। चयनित लाभार्थियों के विवाह समारोह का आयोजन निर्धारित तिथि एवं स्थान पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed