फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Married woman commits suicide by hanging herself.

Kushinagar News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 22 Apr 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 22 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by hanging herself.
कसया। शहीद अमीय त्रिपाठी नगर में मंगलवार शाम मायके आई 28 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पुराना रामकोला रोड स्थित मालती पांडेय स्कूल के सामने मायके आई प्रत्यक्षा मिश्रा (28) ने कमरे के अंदर साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि प्रत्यक्षा की शादी करीब एक वर्ष पूर्व देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी मयंक त्रिपाठी से हुई थी। परिजनों के मुताबिक, वह पिछले कुछ महीनों से किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में थी।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कराया गया और साक्ष्य जुटाए गए। एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि विवाहिता के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्रवाई के साथ ही आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed