फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Married man dies under suspicious circumstances, suspicion of murder

Kushinagar News: विवाहता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका

Mon, 26 Aug 2024 02:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 26 Aug 2024 02:35 PM IST
विज्ञापन
Married man dies under suspicious circumstances, suspicion of murder
जौरा बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के जौरा मुगलही गांव निवासी विवाहिता की शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। देवरिया सदर अस्पताल में महिला की हुई मौत के बाद वहां की स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हैं। मायके वालों ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है। इस मामले में पुलिस ने रविवार की सुबह गन्ने के खेत में छिपे पति के बाबा व भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जौरा बाजार निवासी शंभू साहनी की पुत्री गायत्री साहनी ने करीब चार साल पहले गांव के ही दूसरे टोला जौरा मुगलही निवासी सत्यनारायण कुशवाहा के पुत्र गुड्डू कुशवाहा के साथ प्रेम विवाह किया था। गुड्डू कुशवाहा वर्तमान में तरकुलवा थाना क्षेत्र में दवा की दुकान चलाता है। शनिवार की रात करीब नौ बजे विवाहिता गायत्री के भाई को किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि उनकी बहन के घर में किसी के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दे रही है।
विज्ञापन

इसके बाद विवाहिता के भाई रामध्यान ने पहले डॉयल 112 पर घटना की सूचना दी और बाद में वह गांव के कुछ लोगों के साथ बहन के घर पहुंच गया। तभी वहां पुलिस भी पहुंच गई। रात करीब 10 बजे चौराखास थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घर का ताला कैमरे की निगरानी में तोड़कर पूरे घर को देखा। इस दौरान परिवार का कोई भी सदस्य घर पर नहीं मिला। लड़की के भाई ने आशंका जताई है कि उसकी बहन की हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने के लिए घर छोड़कर परिजन फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब आठ बजे पुलिस ने गन्ने के खेत में गांववालों की मदद से तलाश की तो गांव के दक्षिण गन्ने के खेत में विवाहिता के पति के बाबा परमेश्वर व देवर सूरज मिल गए, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस बीच पुलिस को सूचना मिली है कि विवाहिता गायत्री देवरिया जिला चिकित्सालय में मृत मिली है। परिजन पोस्टमार्टम के लिए कोतवाली पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इस संबंध में एसओ चौराखास चन्द्रभूषण प्रजापति ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतका आठ माह की गर्भवती थी। उसका इलाज कराने देवरिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। देवरिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed