{"_id":"6aaef01088de34ef210dff7e","slug":"villagers-in-dhumnagar-gripped-by-panic-following-signs-of-a-ferocious-animal-kushinagar-news-c-205-1-ksh1039-168361-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: धूमनगर में हिंसक जानवर की आहट से ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: धूमनगर में हिंसक जानवर की आहट से ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के माघी कोठीलवा के टोला धूमनगर में शुक्रवार की रात किसी हिंसक जानवर के घनी आबादी के बीच घूमने की आहट और पदचिह्न मिलने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। शनिवार की सुबह वन विभाग की टीम गांव पहुंची और मौके पर मिले पदचिह्नों की स्कैनिंग कर उन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया। टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए रात में निगरानी के लिए वनकर्मियों की टीम तैनात कर दी है। उधर गांव से सटे बिहार के पिपरासी गांव में तेंदुआ कई दिनों से विचरण कर रहा है, उसको पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है, लेकिन अभी पकड़ से दूर है। दोनो क्षेत्रों के लोग दहशत में है।
ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार की रात परशुराम गिरी के दरवाजे के पास किसी हिंसक जानवर के पदचिह्न देखे गए। इसके बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि पांच दिन पहले भी माघी निवासी नीतीश कुमार यादव शाम करीब सात बजे किन्नरपट्टी से बाजार कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान इसरायल के खेत के सामने एक तेंदुआ सड़क पार करता दिखाई दिया। तेंदुए को देखकर वह शोर मचाते हुए गांव की ओर भागे।
ग्रामीणों ने बताया कि सात मई को भी क्षेत्र में तेंदुए ने छह लोगों को घायल किया था। इनमें कुछ घायलों का अभी भी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इसके बाद से ग्रामीणों में पहले से ही भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का दावा है कि तेंदुआ आसपास के सरेह में विचरण कर रहा है। डर के कारण लोग खेतों की ओर जाने से भी कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पदचिह्नों का निरीक्षण किया और उनकी स्कैनिंग कर जांच के लिए लैब भेज दिया। वन दरोगा दिवाकर यादव ने बताया कि मौके पर मिले पदचिह्न किसी हिंसक जानवर के प्रतीत हो रहे हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि पदचिह्न किस जानवर के हैं। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए रात के समय वनकर्मियों की टीम गांव में निगरानी करेगी।

लदरौर स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय अंडर 14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी खेल में जीत के