फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Markets buzz with festive cheer

Kushinagar News: त्योहार के उल्लास में बाजार गुलजार

Mon, 14 Sep 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Markets buzz with festive cheer
पडरौना। हरतालिका तीज को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। रविवार को सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें गुलजार रहीं। मीना बाजार में मेहंदी लगाने की दुकान लग गई है। यहां महिलाओं की भीड़ लग रही है। सड़क की पटरियों पर भी सुहाग के सामान की दुकानें सज गई हैं। खरीदारों का तांता लग रहा है।
विज्ञापन


ब्यूटी पार्लर में डिजाइन के हिसाब से मेहंदी लगाने का पैसा लिया जा रहा है। डिजाइन के अनुसार 100 रुपये से 500 रुपये में मेहंदी सजाई जा रही है। ब्राइडल मेहंदी रचाने की कीमत 1000 रुपये तक ली जा रही है। इधर, साड़ी और लहंगा की डिमांड बढ़ गई है। लाल, हरी और मैरून रंग की साड़ियों की मांग सबसे ज्यादा हो रही है। दुकानदार अखिलेख अग्रहरी, प्रदीप चहाड़िया, रमेश अग्रवाल व संजय टिबड़ेवाल ने बताया कि 2000 से 8000 तक की साड़ियां ज्यादा बिक रही हैं। चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, आलता, पायल की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है। नई शादी वाली महिलाओं में खास उत्साह है। पहला तीज होने से बाजार में पति के साथ खरीदारी करने आई प्रीति सिंह ने कहा कि सास ने कहा था निर्जला व्रत रखना है, पति की लंबी उम्र के लिए है। इसलिए सब नया ले रही हूं।
विज्ञापन




0



आज मनाई जाएगी हरतालिका तीज

पडरौना। भाद्रपद शुक्ल तृतीया (हरतालिका तीज) गौरी तृतीया कहलाती है। गौरी तृतीया का व्रत पर्युता (अर्थात चतुर्थीयुक्ता) तृतीया में करने का शास्त्र सम्मत विधान है। यदि तृतीया दूसरे दिन एक मुहूर्त से कम हो, तो भी उसे दूसरे ही दिन व्रत के लिए ग्रहण करना चाहिए। शास्त्रों में स्पष्ट कहा गया है कि यदि दूसरे दिन केवल एक मुहूर्त के लिए ही हो तो भी यह व्रत दूसरे ही दिन करना चाहिए। क्योंकि यहां चतुर्थी का योग प्रशस्त माना गया है। ज्योतिषाचार्य मदन मोहन मिश्र ने बताया कि इस वर्ष भाद्रपद शुक्ल तृतीया 14 सितंबर सोमवार को ही चतुर्थीयुक्ता है। उन्होंने बताया कि इस पर्व में शिव-पार्वती की पूजा-अर्चन की विशेष प्रधानता होती है। यह व्रत धर्म परायण स्त्रियों को सौभाग्य एवं सुख वृद्धि के लिए विशेष ग्राह्य होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed