फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Margin kept increasing cycle after cycle...Pintu Sainthwar could not chase Vijay

Kushinagar News: चक्र दर चक्र बढ़ता रहा मार्जिन...विजय का पीछा नहीं कर पाए पिंटू सैंथवार

Wed, 05 Jun 2024 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 05 Jun 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Margin kept increasing cycle after cycle...Pintu Sainthwar could not chase Vijay
कुशीनगर। वर्तमान सांसद विजय कुमार दुबे ने एक बार फिर जीत का परचम लहरा दिया है। 29 वें राउंड में मिली भाजपा की यह जीत लगातार तीसरी सफलता रही। विजय कुमार दुबे ने 81661 वोटों से जीत हासिल की। इसमें खास बात यह रही कि इस चुनाव में उन्हें काफी टक्कर मिला और लगभग आधे समय तक एक छोटे अंतर से आगे बढ़ते रहे।एक समय रहा जब गठबंधन प्रत्याशी अजय उर्फ पिंटू सैथवार ने आसपास आकर काफी टक्कर दी लेकिन चौदहवें चक्र के बाद चक्र दर चक्र हुई गणना के बाद विजय दुबे ने धीरे धीरे बड़ा अंतर बना लिया और जीत हासिल की।
विज्ञापन

विजय दुबे को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजय प्रताप पिंटू सैंथवार ने जोरदार टक्कर दी लेकिन विजय दुबे ने शुरू से जो बढ़त बनाया वो अंतिम चक्र तक कायम रहा हालांकि बीच बीच में पिंटू सिंह को मिल रहे मतों से भाजपाइयों की धड़कनें जरूर रुक गई थीं। प्रथम चक्र की समाप्ति पर विजय कुमार दुबे को 19937 मत मिले थे वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सपा उम्मीदवार अजय उर्फ पिंटू सैंथवार को 15630 मत हासिल हुए थे। इसी प्रकार दूसरे चक्र में भाजपा प्रत्याशी को 20988 तो सपा प्रत्याशी को 15860 मत ही मिले।बसपा प्रत्याशी शुभ नारायण चौहान को तो दूसरे चक्र तक में मात्र 5616 मत ही मिले थे। इसके बाद तो विजय दुबे के मतों का ग्राफ बढ़ता ही गया। छठे चक्र में जरूर सपा प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को टक्कर देने की कोशिश की।जहां भाजपा के प्रत्याशी को 17875 तो सपा के प्रत्याशी को 17359 मत प्राप्त हुए। इस चक्र का मार्जिन बहुत कम रहा।इसके बाद फिर कई चक्र तक लगातार विजय दुबे आगे बढ़ते चले गए। 14 वें चक्र में सपा के प्रत्याशी 18194 मत हासिल किए जबकि इस चक्र में भाजपा को 17963 मत हासिल हुआ। इस चक्र में भाजपा थोड़ी कमजोर जरूर हुई लेकिन तब तक अंतर बहुत बढ़ चुका था। इस चक्र तक विजय दुबे को 41333 वोटों की बढ़त मिल चुकी थी। इसी के 24वें चक्र में भाजपा प्रत्याशी ने 71019 मतों की बढ़त बना ली थी।इसके साथ अगले सभी चक्र दर चक्र हुई गणना में सपा के प्रत्याशी पिंटू सैंथवार पिछड़ते गए। अंतिम 29 वें चक्र तक भी वह विजय दुबे के करीब नहीं पहुंच सके और विजय दुबे ने जीत हासिल कर लिया।
विज्ञापन

कम हुआ जीत का अंतर...कई चक्र में मिली फाइट

-2019 के चुनाव में भाजपा के जीत का अंतर काफी बड़ा था। भाजपा से विजय कुमार दूबे ने एकतरफा जीत हासिल कर अपने पक्ष में 597039 मत बटोरे थे लेकिन इस बार उनके कई चक्र में अपने प्रतिद्वंदी से फाइट का सामना करना पड़ा।जबकि पिछले चुनाव में सपा से एनपी कुशवाहा को महज 259479 मत प्राप्त हुआ था।यहां कांग्रेस के कुंवर आरपीएन सिंह को 146151 मत ही मिले थे, चुनाव में विजय कुमार दुबे ने जीत जरूर हासिल की है लेकिन पिछले बार की तुलना में 515702 मत मिले हैं जो पिछले चुनाव से 81337 कम हैं।सपा का जनाधार पिछले से बढ़ा है जो, सपा गठबंधन में पिछले लोकसभा चुनाव में 259479 मत प्राप्त किए थे वह इस बार 434041 के आंकड़े पर पहुंच चुकी है यानी लगभग दोगुनी बढ़ोतरी देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed