फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Many people reached the municipality's office

नगरपालिका के दफ्तर में पहुंचकर किया कई लोगों ने हंगामा

Tue, 16 May 2017 12:02 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 16 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Many people reached the municipality's office
नगरपालिका के दफ्तर में पहुंचकर किया कई लोगों ने हंगामा - फोटो : अमर उजाला

पडरौना। नगरपालिका परिषद पडरौना के दफ्तर में परिवार रजिस्टर की नकल के लिए बार-बार दौड़ाए जाने से नाराज लोगों का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया। नगर के विभिन्न मुहल्लों से करीब सौ की तादाद में पहुंचे लोगों ने नगरपालिका कार्यालय में जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि परिवार रजिस्टर की नकल के लिए उन्हें दो महीने से दौड़ाया जा रहा है। इतना ही नहीं इसके एवज में 20 रुपये के शुल्क की जगह संबंधित लिपिक 200 रुपये की डिमांड कर रहे हैं। जो आवेदक रुपये देने में असमर्थता जाहिर कर रहे हैं, उन्हें परिवार रजिस्टर की नकल नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन

पडरौना नगर की नाजो खातून, दुखनी देवी, समशुल, राजेंद्र, रमेश, हरिसुल नेशा, सुरेश चौरसिया, रामाश्रय सहित काफी संख्या में लोग दिन के करीब 12 बजे नगरपालिका परिषद के दफ्तर पहुंचे। यह लोग नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। नगरपालिका के कार्यालय में हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि परिवार रजिस्टर बनवाना उनके लिए नितांत जरुरी है। उसके लिए दो महीने से टाउनएरिया के दफ्तर में आते हैं, लेकिन संबंधित लिपिक कोई न कोई बहाना बनाकर लौटा देते हैं। इनका कहना था कि यह केवल इसलिए किया जा रहा है कि परिवार रजिस्टर की नकल का शुल्क मात्र 20 रुपये है, लेकिन आवेदकों से 200 रुपये मांगा जा रहा है। जो लोग रुपये नहीं दे पा रहे हैं, उनके साथ ही टालमटोल की जा रही है। कई दिन नगरपालिका का चक्कर काटने के बाद जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो उन्हें हंगामा करने के लिए विवश होना पड़ा है।

विज्ञापन

इस संबंध में पडरौना नगरपालिका की अध्यक्ष शिवकुमारी देवी का कहना था कि नपा कर्मचारियों को मतदाता पुनरीक्षण, राशनकार्ड सर्वे, जनगणना सहित कई कार्य सौंपे गए हैं। कर्मचारियों की व्यस्तता के कारण परिवार रजिस्टर की नकल देने में विलंब हो रहा है। आवेदकों से रुपये लिए जाने की जानकारी नहीं है। मंगलवार को इस बारे में संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी। अगर आरोप सही पाया गया तो कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed