फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Man arrested for stunting on girl students, bike stolen

Kushinagar News: शादी में जा रहे पूर्व सह जिला कार्यवाह पर हमला, गंभीर रूप से घायल

Fri, 13 Feb 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 13 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for stunting on girl students, bike stolen
ठाढ़ीभार निवासी घायल पूर्व सह जिला कार्यवाह ब्याश गोंड।स्रोत-सोशल मीडिया
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ठाढ़ीभार निवासी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह जिला कार्यवाह ब्यास गौड़ पर जान लेवा हमले का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार रात उस समय हुई जब वह परिजनों के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पीड़ित ब्यास गौड़ के अनुसार, 10 फरवरी को वह अपने सहयोगी अवधेश सिंह (निवासी राजी टोला) की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने परिवार के साथ जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान गांधी चौक के पास उनकी गाड़ी रुकते ही बाइक सवार करीब दस से अधिक अज्ञात युवक वहां पहुंच गए और उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट कर उन्हें सड़क किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल ब्यास गौड़ को दुदही सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर का इंतजार : एसओ विनय कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed