फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   make was resindency school for labor child

श्रमिकों के बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय बनाए जाएंगे : सीएम

Mon, 29 Nov 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
make was resindency school for labor child
श्रमिकों के बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय बनाए जाएंगे : सीएम
विज्ञापन

कुशीनगर में आयोजित 2503 कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
दहेज प्रथा और बाल विवाह की कुप्रथा को रोकेगा सामूहिक विवाह समारोह : योगी
विवाह समारोह जाति, मत, मजहब, क्षेत्र और भाषा के भेद के बिना संपन्न किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रमिकों को अपने पाल्यों की शिक्षा के बारे में चिंतित होने की जरूरत नहीं है। श्रमिकों के बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय बनाए जाएंगे, जहां उनके बच्चों को उच्च शिक्षा मिल सकेगी।
मुख्यमंत्री सोमवार को जनपद मुख्यालय रवींद्रनगर स्थित बुद्धा पार्क में उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की तरफ से आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। सीएम ने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम समाज में जागरूकता के लिए आयोजित किया गया है। सामूहिक विवाह कुप्रथाओं के खिलाफ एक आंदोलन है। इससे दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं पर अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि विवाह समारोह जाति, मत, मजहब, क्षेत्र और भाषा के भेद के बिना संपन्न हो रहा है। विभागीय योजना के तहत जो भी आया उसे शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि भारत की परंपरा में कन्यादान को महादान माना गया है। एक साथ 2503 कन्याओं के सामूहिक विवाह में कन्यादान की रस्म को मंच पर उपस्थित जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को देखने का अवसर प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि जो अभिभावक चिंतित होते थे कि बेटी की शादी में खर्च के लिए रकम कहां से लाएंगे, सरकार के श्रम एवं सेवायोजन विभाग ने उनकी चिंता दूर कर दी। अधिकारी से लगायत मंत्री तक के समारोह में शामिल होने से वर-वधुओं का रुतबा बढ़ा है। जो लोग इस विवाह समारोह में आने से वंचित रह गए, यहां मौजूद लोग वापस जाने के बाद उन्हें भी बताएं। कन्या विवाह सहायता योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह में कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और महराजगंज जिले के 2503 जोड़ों और उनके परिवार से दस-दस लोगों को आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मुख्यमंत्री ने बताई श्रमिकों की महत्ता, दी सुविधाओं की जानकारी
जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि श्रमिकों पर ही राष्ट्र की नींव है। ये देश को मजबूती देते हैं। वैवाहिक समारोह कुशीनगर के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि नेशनल पोर्टिबिलिटी सिस्टम से पंजीकृत श्रमिक किसी भी राज्य में खाद्यान्न उठा सकेंगे। चाहे वह लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, मुंबई, चेन्नई किसी भी राज्य में काम कर रहे हों, उन्हें अनाज के संकट से जूझना नहीं पड़ेगा।
--
बढ़ रही कुशीनगर जिले की शान
सीएम ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री आए थे, उन्होंने इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज भी बन रहा है, जो कुशीनगर की शान होगा।
---
कोरोना के प्रति किया सतर्क
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना दूसरे देशों में तेजी से फैल रहा है। इसलिए सतर्कता जरूरी है। दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी का पालन हर किसी को करना होगा। उन्होंने हाथ उठाकर पूछा कि कितने लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवा लिया है। उसके बाद बोले कि जिन्होंने वैक्सीन नहीं ली है, वह हर हाल में वैक्सीन लगवा लें।
----
सीएम ने गिनाईं उपलिब्धयां
सीएम ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए लॉकडाउन के दौरान सबके लिए भरण-पोषण, मुफ्त इलाज और मुफ्त अनाज के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यूपी में 16 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। यह अनाज होली तक दिया जाएगा। प्रदेश में 45 लाख आवास, 2.61 करोड़ गरीबों के लिए शौचालय, 1.40 करोड़ गरीब परिवारों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन, 1.56 करोड़ लोगों को मुफ्त रसोई गैस, 90 लाख लोगों को विधवा, वृद्धा, विकलांग पेंशन और 2.64 करोड़ लोगों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिया गया है। सीएम ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के सिद्धांत पर चलते हुए प्रदेश और देश के हर नागरिक को लाभान्वित किया जा रहा है।

----
यह लोग रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री व सदर विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, विपिन सिंह, जटाशंकर त्रिपाठी, गंगा सिंह कुशवाहा, पवन केडिया, गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह, यूपी एग्रो के अध्यक्ष जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा, उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, डीएम एस. राजलिंगम, सीडीओ अनुज मलिक, एसपी सचिंद्र पटेल, एडीएम देवीदयाल वर्मा, एएसपी रितेश कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनीष कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख पडरौना आशुतोष सिंह बहुगुणा, विशुनपुरा विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, कप्तानगंज विशाल सिंह, ऋतिक सिंह गौतम सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज और गोरखपुर से आए लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed