Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Maharishi Valmiki showed the path of truth to the society

Kushinagar News: महर्षि वाल्मीकि ने समाज को दिखाई सत्य की राह

Wed, 08 Oct 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 08 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Maharishi Valmiki showed the path of truth to the society
पडरौना। शहर के जलकल भवन परिसर में मंगलवार को वाल्मीकि जयंती श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर जलकल भवन स्थित हनुमान मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ। हवन पूजन के बाद भंडारा आयोजित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति के ऐसे महान ऋषि थे, जिन्होंने समाज को मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। लोगों को इस मौके पर सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आस्था, संस्कार और एकता को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, अधिशासी अधिकारी संतराम सरोज, अभियंता निर्माण रामबहादुर अशोक गुप्ता, महेंद्र चौधरी, दिवाकर मिश्रा, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाल्मीकि के आदर्शों पर की चर्चा
खडडा। नगर पंचायत खडडा कार्यालय में महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह’’ का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी रामवीर सिंह और नगर अध्यक्षा संगीता वर्मा ने सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। सभी ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों और शिक्षा पर चर्चा की।


कप्तानगंज में मनी जयंती
कप्तानगंज/तमकुहीरोड। सेवरही और कप्तानगंज नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को वाल्मीकि जयंती मनाई गई। इसमें कस्बा के सफाई कर्मचारियों को माला पहनाकर उन्हें स्वागत किया गया। चेयरमैन सोनिया जायसवाल ने कहा कि वाल्मीकि सदियों से करोड़ों भारतियों के आदर्श रहे हैं। कार्यक्रम को ईओ उत्तम वर्मा, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, मुन्नीलाल प्रसाद, लव जायसवाल, संतोष वर्मा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed