फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Maharajganj defeated Thawe by 21 runs.

Kushinagar News: महराजगंज ने थावे को 21 रन से दी शिकस्त

Thu, 18 Dec 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 18 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Maharajganj defeated Thawe by 21 runs.
तमकुहीराज। क्षेत्र के दाहुगंज स्थित मिनी स्टेडियम में चल रहे टीआरएल क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन के मुकाबले में रिशु इलेवन महराजगंज की टीम ने रंजीत इलेवन थावे को 21 रनो से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। आठ दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार का मैच रिशु इलेवन महाराजगंज व रंजीत इलेवन थावे के बीच खेला गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर थावे की टीम ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। टॉस हार कर बल्लेबाजी करने उतरी महराजगंज की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 210 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज जग्गू ने अर्धशतकीय पारी खेली। थावे की ओर से आबिद ने किफायती गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 25 रन देकर दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी थावे की टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज अजीत पांडेय ने अर्धशतक जड़ा। थावे की समूची टीम 178 रनो के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

महराजगंज की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए गोलू ने तीन ओवर में 25 रन देकर दो विकेट झटके। तनवीर ने तीन ओवर में 13 रन देकर चार विकेट लिए, जिन्हें मैन आफ द मैच घोषित किया गया। मैच के मुख्य अतिथि अभिषेक मिश्रा, अनुज कुमार राय व संजीत राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed