फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mahakumbh: 94 roadways buses will take passengers to Prayagraj

महाकुंभ: 94 रोडवेज की बसें यात्रियों को पहुंचाएंगी प्रयागराज

Mon, 16 Dec 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 16 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Mahakumbh: 94 roadways buses will take passengers to Prayagraj
पकवा इनार (कुशीनगर)। जिसे से महाकुंभ मेला-2025 के लिए पडरौना डिपो के 19 बसों के अलावा गोरखपुर, बरेली व अयोध्या डिपो से 75 बसें यात्रियों को प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचाएंगी। उनका आवंटन हो चुका है। इसकी जानकारी क्षेत्रीय प्रबंधक की तरफ महाकुंभ में प्रत्येक डिपो से चलने वाली बसों की जारी की गई सूची में दी गई है।
विज्ञापन


महाकुंभ के दौरान प्रयागराज के लिए जिले से रोडवेज बसों का संचालन के लिए परिवहन निगम ने रोडवेज बसों के संचालन के लिए तैयारी पूरी कर ली है। निगम डिपो स्तर पर कहां से कितनी बसों का संचालन किया जाएगा व उसके रूट को निर्धारित कर लिया है। इसमें पडरौना डिपो की अपनी 19 बसों को शामिल किया है। ये बसें यात्रियों को सुरक्षित व तय रास्ते से प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ मेला में ले जाएंगी। इसके अलावा जिले के कसया और हाटा से भी बसों का संचालन किया जाना है।
विज्ञापन

एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि पडरौना डिपो से बरेली डिपो की 20 बसें व गोरखपुर की 15 बसें चलाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त कसया से बरेली डिपो की 20 बसें व हाटा से अयोध्या डिपो की 20 बसें यात्रियों को प्रयागराज महाकुंभ मेला में पहुंचाएंगी। इस तरह जिले से कुल 94 बसों का महाकुंभ मेला के लिए निर्धारित स्थल से संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुंभ मेला के लिए डिपो की तरफ से रिजर्व बसों की भी व्यवस्था की गई है। इसमें पडरौना डिपो की चार बसें आवंटित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed