फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   'Made in Pakistan' fan found in madrasa, photo goes viral on social media

Kushinagar News: मदरसे में मिला ‘मेड इन पाकिस्तान’ पंखा, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

Mon, 11 May 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 11 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
'Made in Pakistan' fan found in madrasa, photo goes viral on social media
पाकिस्तान निर्मित पंखा ।संवाद
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल विशुनपुरा स्थित गोसाई पट्टी के एक मदरसे में पाकिस्तान निर्मित पंखा मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। पंखे पर ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखा होने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इसके बाद लोगों ने मामले की जांच की मांग शुरू कर दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मदरसा प्रबंधक समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में पता चला कि पंखा सऊदी अरब से खरीदकर भेजा गया था, जिसके दस्तावेज भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

जंगल विशुनपुरा के गोसाई पट्टी स्थित मदरसा कादरिया हकीकतुल उलूम में लगा पंखा खराब हो गया था। इसे मरम्मत के लिए गांव के एक मिस्त्री के पास दिया गया। इसी दौरान कुछ लोगों की नजर पंखे पर लिखे ‘मेड इन पाकिस्तान’ पर पड़ी। किसी ने उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। देखते ही देखते मामला चर्चा का विषय बन गया और लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि पाकिस्तान निर्मित पंखा यहां कैसे पहुंचा।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए विशुनपुरा पुलिस ने मदरसा प्रबंधक मोहम्मद यूनुस और गांव के शमशुद्दीन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जांच में सामने आया कि जंगल विशुनपुरा निवासी शमशुद्दीन का पुत्र वाजिद अंसारी पिछले 10 वर्षों से सऊदी अरब में मजदूरी करता है। उसने 15 जनवरी 2020 को 80 रियाल में पंखा खरीदकर कार्गो के जरिए घर भेजा था। बाद में वर्ष 2023 में उस पंखे को मदरसे में दान कर दिया गया। बताया गया कि 8 अप्रैल को पंखा खराब होने पर उसे मरम्मत के लिए दिया गया था। पूछताछ के दौरान दानकर्ता पक्ष ने खरीदारी से संबंधित कागजात भी पुलिस को उपलब्ध करा दिए। सत्यापन के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। विशुनपुरा थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि पंखा सऊदी अरब से खरीदकर भेजा गया था और उसके दस्तावेज भी प्रस्तुत किए गए हैं। जांच में कोई संदिग्ध तथ्य सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed