फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Madani Masjid case: Map given to municipality by parties

मदनी मस्जिद प्रकरण : पक्षकारों ने नगर पालिका को दिया नक्शा

Sun, 19 Jan 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 19 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Madani Masjid case: Map given to municipality by parties
हाटा। नगर के मदनी मस्जिद प्रकरण में मस्जिद पक्षकारों ने नगर पालिका के दो नोटिस के बाद बुधवार को नक्शा समेत अन्य पत्रावली नगरपालिका प्रशासन को सौंप दी। पक्षकारों की ओर से मिले नक्शे और पत्रावलियों की जांच नगर पालिका प्रशासन ने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पालिका के ईओ के नेतृत्व में जांच के लिए टीम मौके पर पहुंची और निर्माणाधीन मस्जिद का निर्माण नक्शे के हिसाब से हुआ है या नहीं इसकी जांच की। मस्जिद के पक्षकारों से भी टीम ने जानकारी जुटाई। जांच पूरा होते ही जांच टीम जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौंपेगी। शिकायत के निस्तारण नहीं होने पर मस्जिद का निर्माण कार्य रुका रहेगा।
विज्ञापन

हाटा नगर के करमहा चौराहे पर वार्ड नंबर 21 गांधी नगर में चार मंजिल भवन का निर्माण चल रहा है। इसकी शिकायत सीएम तक पहुंची तो दिसंबर में जांच शुरू हुई। हाटा तहसील प्रशासन की ओर से जांच के दौरान जमीन की पैमाइश कराकर जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी गई। तहसीली प्रशासन की ओर से जिला प्रशासन को सौंपी गई रिपोर्ट कई नए तथ्य सामने आए। सरकारी जमीन के कुछ हिस्से पर मस्जिद का निर्माण कराने की भी पुष्टि भी हुई। 21 दिसंबर को नगर पालिका प्रशासन ने मस्जिद निर्माण पक्ष के अजमतुन निशा पत्नी हाजी हामिद अली, जाकिर अली पुत्र हाजी हामिद अली को नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि नगर पालिका की ओर से जारी नक्शा और इससे जुड़ी पत्रावलियों को बार-बार कहने के बाद प्रस्तुत नहीं किया जा रहा है। पत्रावलियां उपलब्ध नहीं कराने की दशा में नगर पालिका अधिनियम 1916 की 185/186 के अंतर्गत कार्रवाई करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed