{"_id":"625b0040ef415b1b2e2beae9","slug":"machine-give-free-kushinagar-news-gkp4335988178","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोना-पत्तल बनाने के लिए मिलेगी निशुल्क मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोना-पत्तल बनाने के लिए मिलेगी निशुल्क मशीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोना-पत्तल बनाने के लिए मिलेगी निशुल्क मशीन
- 25 अप्रैल तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में करें आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में जरूरतमंद लोगों को दोना-पत्तल बनाने की मशीन निशुल्क दी जाएगी। इसके लिए 25 अप्रैल तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है।
यह जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एके पाल ने दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने एवं बेरोजगारी जैसी समस्या से निजात पाने के लिए दोना-पत्तल बनाने वाले परंपरागत कारीगर, जो पत्ते से हाथ से दोना-पत्तल बनाते हैं अथवा जंगलों से पत्ते इकट्ठा कर बिक्री करते हैं। ऐसे लोगों को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भर बनाने के उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से निशुल्क मशीन दी जाएगी। यह मशीन ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जो कारीगर हाथ से पत्ते का दोना-पत्तल बनाते हैं, वे अपना फोटो, आधारकार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा ग्राम प्रधान से कार्य करने का प्रमाण पत्र 25 अप्रैल 2022 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय नरकटिया बुजुर्ग सपहां रोड में जमा कर दें।