{"_id":"5f04a1af8ebc3e433e4cbfa4","slug":"low-voltage-performance-kushinagar-news-gkp3573231197","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो वोल्टेज को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो वोल्टेज को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन
लो वोल्टेज को लेकर प्रदर्शन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत सौरहा खुर्द के चरिघरवा टोले में लो वोल्टेज की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को विद्युत निगम के खिलाफ गांव में ही विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने बिजली निगम के अफसरों को प्रदर्शन की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन करने वाले उमा यादव, मंजीत कुशवाहा, लियाकत अली, बीकाऊ अंसारी, अच्छेलाल यादव, प्रदीप गुप्ता, दिलीप कुशवाहा, ध्रुव गुप्ता, छठ्ठू गुप्ता, धर्मवीर, सोनू पटेल, रामपुकार आदि का कहना था कि करीब 30 वर्ष पहले उनके गांव का विद्युतीकरण कराया गया था। इस अवधि में तार कई जगह टूटे हैं जिन्हें बदलने की बजाय जोड़कर काम चलाया जा रहा है। अब कई महीने से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। तारों के टूटकर गिरने से हादसे की आशंका बनी रहती है।