फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Lover-girlfriend adamant on marriage's insistence

शादी की जिद पर अड़े प्रेमी-प्रेमिका

Tue, 16 Mar 2021 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Lover-girlfriend adamant on marriage's insistence
शादी की जिद पर अड़े प्रेमी-प्रेमिका
विज्ञापन

हाटा (कुशीनगर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के प्रेमी युगल शादी की जिद पर अड़े हैं। मामला दो वर्गों से संबंधित होने के कारण लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एहतियात के तौर पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के प्रमुख लोगों को लेकर थाने आई। यहां लड़की को समझा बुझाकर घर भेजा गया।

हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का गांव के ही दूसरे वर्ग के एक युवक से प्रेम संबंध है। दोनों ने शादी की बात कही तो परिवार के लोग तैयार नहीं हुए। बताया जा रहा है कि परिवार के विरोध के कारण कुछ दिनों पहले दोनों घर छोड़कर चले गए थे। दो दिन पहले ही वे गांव लौटे हैं। इससे दोनों पक्ष के बीच बात बिगड़ने लगी। मामला दो वर्ग के लोगों के बीच होने के कारण माहौल गरमाने लगा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मंगलवार की सुबह पहुंची हाटा कोतवाली पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को लेकर थाने आई। थाने पर लड़की ने बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से शादी की बात कही। पुलिसकर्मियों ने लड़की को समझा बुझाकर उसकी मां के साथ वापस घर भेजा। इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश पाठक ने बताया कि लड़की बालिग है। फिलहाल उसे उसकी मां के साथ भेज दिया गया है। दोनों पक्षों को कानून का पालन करने की हिदायत भी दी गई है। मामले पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed