फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Lover angry with girl's marriage being fixed, tells story to young man

Kushinagar News: युवती की शादी तय होने से प्रेमी नाराज, युवक को बताई कहानी

Sun, 09 Feb 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 09 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Lover angry with girl's marriage being fixed, tells story to young man
परतावल। कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से नाराज प्रेमी ने उसके होने वाले पति को फोन कर प्रेम-प्रसंग के बारे में बता दिया।
विज्ञापन

इसके बाद युवती का रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया है। लड़की के पिता ने परतावल चौकी पुलिस से मामले की शिकायत की। प्रेमी फरार है। पुलिस आरोपी के पिता को चौकी पर बुलाकर पूछताछ कर रही है। कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी एक युवक से तय हुई थी। युवती के पिता ने बताया कि युवती का पहले से प्रेम-प्रसंग श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक से चल रहा था। युवक को जैसे ही अपनी प्रेमिका की शादी तय होने के बारे में जानकारी हुई तो वह बौखला उठा। उसने युवती के होने वाले पति का नंबर ढूंढ़कर उसे दोनों के प्रेम-प्रसंग के बारे में बता दिया। पति जानकारी पाकर हैरान रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed