फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Lord Dhanvantari Jayanti and National Ayurveda Day celebrated

Kushinagar News: भगवान धन्वंतरि जयंती एवं राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया

Wed, 30 Oct 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 30 Oct 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Lord Dhanvantari Jayanti and National Ayurveda Day celebrated
पडरौना। नीमा के तत्वावधान में नौवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर भगवान धन्वंतरि की जयंती सोमवार की देर शाम धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह, विधायक डॉ. असीम राय, विवेकानंद पांडेय, मनीष जायसवाल, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. दयाशंकर वर्मा व उप्र पिछड़ा आयोग के सदस्य फूल बदन कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में वरिष्ठ चिकित्सकों ने आयुर्वेद पद्धति से इलाज की विशेषता भी बताई।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस एवं भगवान धन्वंतरि की जयंती हर साल धनतेरस के दिन मनाई जाती है। भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद और आरोग्य का देवता माना गया है। मान्यताओं के अनुसार भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई थी। समुद्र मंथन से निकले भगवान धन्वंतरि के हाथों में कलश था। इसी वजह से दीपावली के दो दिन पहले भगवान धन्वंतरी के जन्मदिन को धनतेरस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन

ऐसे में आयुर्वेद के देवता कहे जाने वाले भगवान धन्वंतरि के जन्मदिन यानी धनतेरस के दिन राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस भी मनाया जाता है। कार्यक्रम को जितेंद्र मिश्रा, डॉ. जेपी गुप्ता, डॉ. संतोष दुबे, नीमा सचिव डॉ. विनोद गुप्ता ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता नीमा संरक्षक वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एनबी राय ने की। नीमा कुशीनगर के अध्यक्ष डॉ. रविरंजन श्रीवास्तव ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed