फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   loot to petrol pump employee

कैश लेकर जा रहे पेट्रोल पंप कर्मी से ढाई लाख की लूट

Thu, 13 Feb 2020 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
loot to petrol pump employee
सीताराम चौराहे के पास पेट्रोलपंप कर्मचारी से हुई लूट के बाद मौके पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस। - फोटो : KUSHINAGAR
कैश लेकर जा रहे पेट्रोल पंप कर्मी से ढाई लाख की लूट
विज्ञापन

गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मठिया स्थित पेट्रोल पंप से ढाई लाख रुपये कैश लेकर घर जा रहे पंप कर्मी को सीताराम चौराहे के पास रोककर बाइक सवार बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग छीन लिया और भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से एक बाइक भी मिली है। पुलिस ने इस मामले में संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
कसया-तमकुही मार्ग पर मठिया गांव में सेवरही कस्बे के शास्त्री नगर निवासी लल्लन प्रसाद ब्याहुत का एस्सार कंपनी का पेट्रोल पंप है। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे पंप कर्मी राजू निवासी कतौरा दिन भर हुई बिक्री का करीब ढाई लाख रुपये बैग में रखकर बाइक से सेवरही जा रहा था। पंप मालिक लल्लन ब्याहुत के पुत्र अमर ब्याहुत के अनुसार, बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा से करीब 100 मीटर पश्चिम विपरीत दिशा से एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे और पंपकर्मी की बाइक को घेरकर रोक लिए। बाइक सवारों ने असलहा दिखाकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। शोरगुल सुनकर लोग दौड़े और किसी ने पुलिस को भी फोन कर दिया। उस वक्त तुर्कपट्टी एसओ संजय कुमार सिंह फोर्स के साथ सीताराम चौराहे पर ही गश्त पर थे। वे भी पांच मिनट के भीतर ही घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस की गाड़ी देख बदमाश अपनी बाइक छोड़कर पैदल ही खेतों के रास्ते भाग निकले। पुलिस ने मौके पर मिली बाइक को कब्जे में ले लिया। लूट की इस घटना से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ संजय कुमार सिंह ने कहा कि पूछताछ में मामला संदिग्ध लग रहा। संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed