{"_id":"60f9b4648ebc3e6d4c72578a","slug":"locked-sohani-anm-centre-kushinagar-news-gkp4028330146","type":"story","status":"publish","title_hn":"कभी कभार आती हैं एएनएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कभी कभार आती हैं एएनएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहनी एएनएम सेंटर पर लटका रहा ताला
कप्तानगंज ( कुशीनगर)। क्षेत्र के ग्राम सभा सोहनी के एनएम सेंटर पर ग्रामीणों की सुविधा के लिए एएनएम की नियुक्ति स्वास्थ्य विभाग ने किया है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि वह सप्ताह में एक दो दिन ही आती हैं। इसके चलते प्राइवेट अस्पतालों पर महिलाओं को मजबूरन जाना पड़ता है।
ग्राम सभा सोहनी के एएनएम सेंटर की पड़ताल बृहस्पतिवार को सुबह 9बजे के लगभग की गई तो सेंटर पर ताला लटका मिला। इसकी जानकारी ग्रामीण प्रिंस दुबे, संजय सिंह, जितेन्द्र प्रजापति, सतींद्र चैबे, विवेक चैबे, सतीश चौबे, हरिनारायण शर्मा, उमेश प्रसाद, रमेश शर्मा, जुगुतलाल सिंह, दिनेश सिंह, वीरेन्द्र सिंह, दिलीप प्रसाद सहित अन्य लोगों से ली गई तो इन लोगों ने बताया कि यहां एक महिला स्वास्थ्य कर्मी सप्ताह में एक से दो बार ही दिखाई देती हैं और नियमित कोई भी कर्मचारी न तो आता है और न ही रात्रि निवास करता है। इसके चलते महिलाओं को इलाज के लिए कप्तानगंज सीएचसी या तो प्राइवेट अस्पताल का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ता है।
कप्तानगंज सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.एसके गुप्ता ने कहा कि सोहनी एनएम सेंटर पर एएनएम आरफा फिरदोस की नियुक्ति है और रात्रि निवास भी करने का विभाग द्वारा निर्देश है। मामले की जांच कर इनके खिलाफ कार्रवाई विभाग द्वारा की जाएगी।