फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Listen empathetically to the grievances of female complainants and resolve them.

Kushinagar News: महिला फरियादियों की समस्या सहानुभूति पूर्वक सुनकर निस्तारण करें

Tue, 31 Mar 2026 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Listen empathetically to the grievances of female complainants and resolve them.
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने महिला थाने का सोमवार को वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाने की साफ-सफाई, बैरक की साफ-सफाई व गंदे शौचालयों पर नाराजगी व्यक्त की, और साफ-सफाई के निर्देश दिए। साथ ही थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क के अभिलेखों एवं अभिलेखागार का गहनता से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मिशन शक्ति केंद्र व महिला हेल्प डेस्क पर महिला संबंधी विवादों के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही थाने पर आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका निस्तारण करते हुए महिला कर्मियों को क्षेत्र में जाकर महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए आदेशित किया।
विज्ञापन

उन्होंने ने एफआईआर रजिस्टर, विवेचना से संबंधित अभिलेख, मालखाना रजिस्टर एवं लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित मामलों में विशेष संवेदनशीलता एवं निर्धारित एसओपी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी से शस्त्रों के रखरखाव व परिचालन संबंधी अभ्यास कराया। पुलिसकर्मियों को जनता से संवाद कर जनता के प्रति शालीन व्यवहार, त्वरित कार्रवाई तथा निष्पक्ष पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान सीओ अमित कुमार, एसओ पूनम मौर्या, पीआरओ पीके गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed