{"_id":"f6c6626eea009c57e3d6767dcd51578c","slug":"lions-club-defeated-nwatppi-ksya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवतप्पी लायंस क्लब ने कसया को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवतप्पी लायंस क्लब ने कसया को हराया
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Mon, 08 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
कसया। बुद्ध इंटर कॉलेज के लीलावती देवी स्टेडियम में चल रहे लगान क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार को नवतप्पी लायंस क्लब गढे़रामपुर और आशा रायल क्लब कसया के बीच खेला गया। इसमें नवतप्पी लायंस क्लब की टीम ने 60 रनों से मैच जीत लिया।
सोमवार को फाइनल मैच की शुरूआत मुख्य अतिथि बसपा नेता बंटी राव और विशिष्ट अतिथि थाई मंदिर के भंते सोंक्रान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। निर्धारित 16 ओवर के खेल में पहले टॉस जीतकर नवतप्पी लायंस क्लब ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित ओवर में कुल 132 रन बनाए।
जवाब में खेलने उतरी आशा रायल क्लब कसया की टीम सभी विकेट गवांकर केवल 72 रन ही बना पाई। इस तरह से कसया की टीम 60 रन से मैच हार गई। मैच में अंपायर की भूमिका में मंगेश चंद और मोनू यादव रहे। इस दौरान विजयी टीम नवतप्पी लायंस क्लब गढे़रामपुर के खिलाड़ियों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा विशिष्ट अतिथि थाई मंदिर भंते सोंक्रान ने दूसरे स्थान पर रहे आशा रायल क्लब कसया के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर चंदन राज, सोनू राज, शिवाजी पांडेय, सुरेशचंद्र, मधुसूदन मौजूद रहे।