फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Lightning also fell with rain, hail

बारिश, ओलावृष्टि के साथ बिजली भी गिरी

Thu, 18 Feb 2021 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Lightning also fell with rain, hail
तेज हवा और बारिश के चलते गिरी बाकला की फसल। - फोटो : KUSHINAGAR
बारिश, ओलावृष्टि के साथ बिजली भी गिरी
विज्ञापन

पडरौना। जिले में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद मौसम बदल गया। बादल छा गए। कुछ ही देर में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होती रही। जौरा बाजार, बेलवा कारखाना, तुर्कपट्टी और कठकुइयां क्षेत्र में बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा। पटहेरवा के फरेंदहा गांव में एक मकान पर बिजली गिरने से आग लग गई। गनीमत थी कि हादसे के वक्त कमरे में कोई नहीं था।
दोपहर में हवा चलने के साथ ही बादल घने होते गए। शाम करीब चार बजे तमकुहीराज और कसया तहसील क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई। बेलवा कारखाना संवाद प्रतिनिधि के अनुसार पटहेरवा के फरेंदहा ग्राम सभा निवासी उमा गुप्ता की छत पर बिजली गिर गई। वहां डीटीएच एंटीना में लगे केबल के जरिए हाई वोल्टेज घर में दौड़ गया। इससे टेलीविजन ब्लास्ट हो गया। बिजली के उपकरण जल गए। बकौल उमा गुप्ता, एम्स में भर्ती बेटे के ऑपरेशन के लिए घर में रखे 75 हजार रुपये भी जल गए। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। गनीमत थी कि उस समय कमरे में कोई नहीं था। नुकसान का आकलन करने राजस्वकर्मी बब्बन बिहारी मिश्र भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

जौरा बाजार संवाद प्रतिनिधि के अनुसार बारिश के साथ ओले गिरने से मटर, सरसों के अलावा गेहूं की फसल को नुकसान हुआ। तुर्कपट्टी संवाद प्रतिनिधि के अनुसार तेज हवा और बारिश के बीच ओलावृष्टि होने से महासोन, महुअवा कारखाना, बरवां कला, अमवा दूबे, पोखरभिंडा, रुदवलिया समेत आसपास के गांवों में आलू, सरसों, मटर, गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचा है। भट्ठों पर रखी कच्ची ईंट को भी नुकसान हुआ। महासोन के किसान शेषनाथ सिंह व पोखरभिंडा के राजकुमार पांडेय ने बताया कि बारिश के चलते आलू की फसल पर असर पड़ा है। कठकुइयां संवाद प्रतिनिधि के अनुसार बारिश से आलू, मटर, सरसों आदि की फसलों को नुकसान हुआ है। सरसों की जो फसल काटकर मड़ाई के लिए रखी थी, उसके सड़ने का खतरा बढ़ गया है। गेहूं की जिस फसल में बालियां निकल रही हैं, उन्हें भी ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed