फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Light Clouds will be seen from Friday to Monday

शुक्रवार से सोमवार तक छाए रहेंगे हल्के बादल

Tue, 16 Mar 2021 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Light Clouds will be seen from Friday to Monday
शुक्रवार से सोमवार तक छाए रहेंगे हल्के बादल
विज्ञापन

पडरौना। भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया ने जिले में पांच दिनों के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें शुक्रवार से सोमवार तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया गया है। किसानों को फसल की मड़ाई और देखरेख के लिए सतर्क रहने की अपील की गई है।

मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि शुक्रवार से सोमवार तक अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सुबह 20-30 प्रतिशत और शाम को 10-15 फीसदी के बीच आर्दता रहने का अनुमान है। इस दौरान आठ से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है। 19 मार्च से 21 मार्च के बीच आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न हवा का दबाव बन रहा है। इसके अलावा ऋतुओं के बदलने के समय इस तरह के बदलाव होते हैं। जिला कृषि अधिकारी प्यारे लाल ने बताया कि यह सरसों की मड़ाई का समय है। यदि बारिश या ओलावृष्टि हुई तो फसलों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed