Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Life imprisonment for murder of teenager

Kushinagar News: किशोर की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Wed, 05 Nov 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 05 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for murder of teenager
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में 2005 में किशोर की हत्या कर शव फेंकने के मामले में दोषी मिलने पर मथौली बाजार निवासी गुलाब गोंड को एफटीसी प्रथम परमेश्वर प्रसाद की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 34 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

एडीजीसी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र से संबंधित था। तीन अप्रैल 2005 को चेड़ा माई मंदिर के पास किशोर की लाश मिली थी। गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसके कुछ दिन बाद किशोर की पहचान तरयासुजान थाना क्षेत्र के परसौनी बुजुर्ग टोला कौवापट्टी निवासी अनिरुद्ध के रूप में हुई।
विज्ञापन

मृतक के पिता विनय शंकर गुप्ता ने बताया कि रामकोला के बरठा टोला ठोड़हा निवासी मनोज पुत्र बैरिस्टर से बेटे की कठकुइयां में हाईस्कूल की परीक्षा देने के दौरान दोस्ती हुई थी। उसने बेटे को असोम में रहने वाले भाई के जरिए नौकरी दिलवाने को कहा। इसके एवज में मनोज व उसके मौसा मथौली बाजार निवासी गुलाब गोंड ने 60 हजार रुपये ले भी लिए। 1 अप्रैल 2005 को दोनों उसे बुलाकर अपने घर ले गए कि भाई से बात कराने के बाद भेज देंगे। अगले दिन विनय शंकर उसे तलाशते हुए मनोज के घर भी पहुंचे थे तब दोनों ने झूठ बोला कि अभी बात नहीं हो पाई है। इसके बाद से बेटा गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दबिश देकर गुलाब व मनोज को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद करा दिया। हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। तब मनोज नाबालिग था। उसका मुकदमा बाल न्यायालय में स्थानांतरित हो गया। गुलाब का मुकदमा एफटीसी प्रथम परमेश्वर प्रसाद की अदालत में चला। जिसमें कुल 13 गवाह परीक्षित हुए। मंगलवार को अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए आजीवन करावास व 34 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed