{"_id":"61ae3bf8875ab52ef84821fb","slug":"license-cancel-of-two-shop-kushinagar-news-gkp4189350152","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो उर्वरक बिक्री केंद्रों का लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो उर्वरक बिक्री केंद्रों का लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो उर्वरक बिक्री केंद्रों का लाइसेंस निरस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/हाटा। फाजिलनगर और हाटा क्षेत्र के रामपुर झुरिया स्थित एक-एक उर्वरक बिक्री केंद्र का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। निरीक्षण में इन उर्वरक केंद्रों पर अनियमितता मिली थी।
जिला कृषि अधिकारी प्यारे लाल ने बताया कि नोडल अधिकारी त्रिपुरारी चौधरी बीते 11 नवंबर को रामपुर झुरिया स्थित एएफडीएस उर्वरक बिक्री केंद्र का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर मिली अनियमितता और उर्वरक के रख रखाव की कोई समुचित व्यवस्था व मौजूद उर्वरक के स्टाक की कोई पंजिका केंद्र संचालक की तरफ प्रस्तुत नहीं की गई थी। इसके अलावा जिला स्तरीय टीम की तरफ से हुई जांच में फाजिलनगर स्थित विनोद खाद भंडार में पास मशीन में उपलब्ध उर्वरक के सापेक्ष दुकान में उर्वरक मौजूद नहीं मिला। इसे गंभीरता से लेते हुए इन दोनों उर्वरक केंद्रों का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने चेताया कि उर्वरक बिक्री में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी उर्वरक विक्रेता शासन की तरफ से निर्धारित नियमों के अनुरूप उर्वरक की बिक्री करें।