फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Leopard found dead in the bush, was visible in the area for months

Kushinagar News: झाड़ी में मृत मिला तेंदुआ, महीनों से दिख रहा था इलाके में

Sat, 25 Jan 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 25 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Leopard found dead in the bush, was visible in the area for months
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कंठीछपरा गांव के दोपही टोला में शुक्रवार को झाड़ी में मृत तेंदुआ मिला। इसकी खबर मिलते ही गांव वालों की भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच में तेंदुए के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला। ठंड से तेंदुए की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

कई महीनों से तेंंदुआ इलाके में विचरण कर रहा था। इसके लिए वन विभाग की ओर से कई बार पिजड़ा भी लगाया गया, लेकिन इसमें वह नहीं फंस रहा था। वन विभाग तेंदुए का शव डीएफओ कार्यालय पर लेकर चली गई, जहां उसका पोस्टमाॅर्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे एक महिला ने तेंदुए को झाड़ी में मृत देखकर शोर मचाई। इसकी जानकारी होते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो गई थी। गांव के प्रधान नगई राजभर की सूचना पर थाने से एसआई देवव्रत यादव और वन विभाग से एसडीओ सत्येंद्र सिंह, वरिष्ठ वन दरोगा रामध्यान पांडेय अपनी टीम के साथ पहुंचे। टीम ने तेंदुए के शरीर को देखा, लेकिन कोई चोट का निशान नहीं मिला। मृतक तेंदुए की उम्र करीब पांच वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की टीम तेंदुए के शव को पोस्टमॉर्टम करने के लिए साथ लेती गई। अधिकारियों ने बताया कि तेंदुआ कम उम्र में अपनी मां से बिछड़ गया था और इलाके में भटक रहा था। प्रथम दृष्टया तो ठंड से ही मौत लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed