फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Leopard entered the village, villagers saved their lives by running away, injured the goat

Kushinagar News: गांव में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान, बकरी को किया जख्मी

Thu, 26 Oct 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 26 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Leopard entered the village, villagers saved their lives by running away, injured the goat
अकबरपुर गांव के कोदौना सरेह में वनविभाग टीम के साथ पहरा देते ग्रामीण। संवाद
- अकबरपुर खास गांव के पास ग्रामीणों ने देखा तेंदुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पडरौना। पिपरा बाजार क्षेत्र के अकबरपुर खास गांव में बुधवार की शाम तेंदुआ के आने से भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने भागकर किसी तरह जान बचाई। तेंदुए ने एक बकरी को जख्मी कर दिया। उसके बाद गांव के लोगों ने उसे लाठी-डंडा लेकर उसे खदेड़ा। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए काॅबिंग कर रही है।
बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम अकबरपुर खास गांव में चंद्रिका चौहान के घर का एक लड़का गांव के अन्य चरवाहों के साथ बकरी चराकर वापस लौट रहा था। उसी दौरान पीछे-पीछे गांव में आ गया। कुछ महिलाओं ने उसे देखकर शोर मचाया। महिलाओं ने बताया कि उसके बाद तेंदुआ एक बकरी पर हमला कर दिया और उसे गन्ने के खेत की तरफ खींच ले गया। उसके बाद ग्रामीण लाठी-डंडा के सहारे तेंदुआ की ओर दौड़ पड़े। उसके बाद तेंदुआ बकरी को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे वन दरोगा आरपी पांडेय अन्य वनकर्मियों की टीम तेंदुआ को पकड़ने के लिए काॅबिंग करने में जुट गई हैं। उन्हाेंने बताया कि गांव के लोग तेंदुआ होने की बात कह रहे हैं। उसे देखने के बाद कौन सा जानवर है, जानकारी हो सकेगी। फिलहाल लोगों को सर्तक रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed