{"_id":"67801a25ac80e364b6007004","slug":"learning-swimming-pool-will-be-available-in-the-new-session-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-129958-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नए सत्र में मिलेगा लर्निंग स्वीमिंग पूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नए सत्र में मिलेगा लर्निंग स्वीमिंग पूल
Fri, 10 Jan 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिला स्टेडियम में बन रहे बाल तरण ताल का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। भवन और तरण समेत अन्य निर्माण कार्य करीब-करीब पूरा करा लिया गया है। आगामी एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए सत्र में लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इसमें दो वर्ष के बच्चे भी स्वीमिंग का प्रशिक्षण ले सकेंगे।
जिला स्टेडियम में 50/25 मीटर लंबा बड़ा पुल काफी पहले से बना है। यहां एक अप्रैल से 30 सितंबर तक जिले के युवा स्वीमिंग का प्रशिक्षण लेते हैं। इस बड़े स्वीमिंग पुल की न्यूनतम गहराई चार फुट और अधिकतम गहराई 12 फुट होती है। इसके चलते छोटे बच्चों को स्वीमिंग का प्रशिक्षण लेने में दिक्कत होती थी। इस समस्या को देखते हुए बड़े स्वीमिंग पूल के पास 5.53 करोड़ की लागत से बाल तरण ताल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह निर्माण कार्य एक अप्रैल से पहले पूरा करा लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। तरण ताल और भवन का निर्माण कार्य 80 फीसदी पूरा करा लिया गया है। शेष निर्माण कार्य भी शीघ्र पूरा कराने की बात कही जा रही है। 25/12.5 मीटर है बाल तरण का क्षेत्रफल : स्टेडियम में बन रहे बाल तरण ताल 25/12.5 मीटर क्षेत्रफल में तैयार किया जा रहा है। इसकी न्यूनतम गहराई दो फुट और अधिकतम गहराई चार फुट है। इसका निर्माण पूरा होने के बाद दो वर्ष के बच्चे भी स्वीमिंग का प्रशिक्षण ले सकेंगे।
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा बाल तरण ताल : स्टेडियम में चल रहे बाल तरण ताल के निर्माण के अलावा वहां अत्याधुनिक सुविधा और संसाधनों से लैस किया जाएगा। वहां प्रशिक्षुओं के कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम, बाथरूम, 20 ओपन शावर और प्रकाश आदि का पर्याप्त इंतजाम रहेगा। इसके अलावा पुल में स्वच्छ पानी रहे इसके लिए फिल्टरेशन प्लांट आदि की व्यवस्था कराई जाएगी।