फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   learned of sanskrit got honoured

श्रीनाथ सम्मान से सम्मानित हुए संस्कृत के विद्वान

Sun, 01 Dec 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
learned of sanskrit got honoured
हाटा नगर के श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय के 95वें स्थापना दिवस पर महाविद्यालय की शोध पत्रिका का वि - फोटो : KUSHINAGAR
श्रीनाथ सम्मान से सम्मानित हुए संस्कृत के विद्वान
विज्ञापन

कवि त्रिलोकीनाथ त्रिपाठी चंचरीक की पुस्तक झांपी का विमोचन भी हुआ
अमर उजाला ब्यूरो
हाटा। श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय हाटा के 95वें स्थापना दिवस पर रविवार को महाविद्यालय सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। दो सत्रों में आयोजित इस समारोह के प्रथम सत्र में संस्कृत के विद्वानों का अलंकरण, शोध पत्रिका ज्योति और त्रिलोकीनाथ त्रिपाठी चंचरीक की पुस्तक झांपी का विमोचन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महात्मा गांधी हिंदी विश्व विद्यालय वर्धा के कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलन से किया गया। इसके बाद महाविद्यालय की ओर से दिल्ली विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग की पूर्व अध्यक्ष प्रो. दीप्ति त्रिपाठी और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के न्याय विभाग के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ त्रिपाठी को श्रीनाथ सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल ने कहा कि संस्कृत का आधुनिकीकरण नहीं होने से वह पिछड़ता जा रहा है। बदलते परिवेश में संस्कृत भाषा को भी समृद्ध करने की आवश्यकता है, ताकि हमारी इस सनातन संस्कृति को और अधिक प्रोत्साहन मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रो. मुरली मनोहर पाठक ने कहा कि भारतीय संस्कृति के लिए संस्कृत शिक्षा के मूल की आवश्यकता होती है, लेकिन मूल्य के आगे मूल का पतन हो रहा है।
प्रो. दीप्ति त्रिपाठी ने कहा कि आज काफी समय से संस्कृत शिक्षा को मुख्यधारा की शिक्षा से अलग किया जा रहा है। यही कारण है कि आज बहुत से शिक्षण संस्थाओं में संस्कृत पढ़ाने वाले शिक्षक ही नहीं हैं।
इस कार्यक्रम में विधायक पवन केडिया, नगरपालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा को भी सम्मानित किया गया। संस्था के मंत्री गंगेश्वर पांडेय ने स्वागत भाषण के माध्यम से सभी अतिथियों को स्वागत किया, जबकि प्रबंधक अग्निवेश मणि और प्राचार्य डॉ. राजेश चतुर्वेदी ने अभार ज्ञापित किया।

इस दौरान द्वारिकाधीश संस्कृत एकेडमी गुजरात के पूर्व निदेशक प्रो. जयप्रकाश नारायण द्विवेदी, कवि त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी चंचरिक, शिक्षक एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी, शिक्षक नेता जगदीश पांडेय, नंदकिशोर त्रिपाठी, प्रधानाचार्य एसपी सिंह, नंदा पांडेय, विश्वास मणि, अभय मणि, संजय पांडेय, मोहन पांडेय, दिलीप जायसवाल, उदयभान कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed