{"_id":"69bdbb3511dcebb8ff049708","slug":"laying-of-the-foundation-stone-for-the-main-gate-construction-to-cost-18-lakhs-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-156692-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मुख्य द्वार का शिलान्यास, 18 लाख से होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मुख्य द्वार का शिलान्यास, 18 लाख से होगा निर्माण
Sat, 21 Mar 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। कस्बे के मुख्य प्रवेश स्थल का शुक्रवार को शिलान्यास किया गया। इसके निर्माण पर करीब 18 लाख रुपये खर्च होंगे।
विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि किसी भी नगर का प्रवेश द्वार उसकी पहचान और गौरव का प्रतीक होता है। नए प्रवेश द्वार को आधुनिक और आकर्षक डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नगरों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क, पुल, प्रकाश व्यवस्था व सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों को तेजी से कराया जा रहा है। ओवरब्रिज निर्माण के साथ अब प्रवेश द्वार का निर्माण होने से क्षेत्र का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा। नगर पंचायत के ईओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कर निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाएगा।
इस दौरान मनोनीत सभासद विजय शंकर तिवारी, ओमप्रकाश गुप्ता, कमलेश वर्मा, रामसेवक सिंह, राणा प्रताप सिंह, धीरज वर्मा, मनोज चौबे, जेपी सिंह, रमेश पासी, लिपिक शुभम मिश्रा आदि मौजूद रहे।