फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Laxmina burst into tears after hugging her son

Kushinagar News: बेटे को गले लगाकर फफक पड़ी लक्ष्मीना

Mon, 09 Sep 2024 03:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 09 Sep 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Laxmina burst into tears after hugging her son
दुदही। गरीबी और मजबूरी से परेशान होकर दिल कठोर कर हरेश और उसकी पत्नी ने दो साल के मासूम को बेच तो दिया, लेकिन दोनों उसके बिना रह नहीं सके। शनिवार की देर शाम आवश्यक लिखापढ़ी के बाद हरेश अपने बेटे को लेकर घर पहुंचा तो मां खुशी से झूम उठी। बेटे को पाकर लक्ष्मीना उसे गले लगाकर फफक पड़ी। मां-बेटे को देख हरेश भी रो पड़ा। हरेश की पत्नी लक्ष्मीना ने डीएम और एसपी को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन

दशहवा के भेड़िहारी टोला निवासी हरेश अपनी पत्नी और बच्ची को अस्पताल छुड़ाने के लिए पहले तो काफी प्रयास किया, लेकिन कोई उपाय नहीं सूझ रहा था। इसी बीच हरेश को अमावस मिल गया। अमावस के बहकावे में आकर बेटे को बेचने के लिए हरेश ने हामी भर दी, लेकिन उसका दिल इस बात के लिए तैयार नहीं था। लेकिन, उसकी मजबूरी पत्नी और बच्ची बन गई थी। फिर 20 हजार में बच्चे को बेच दिया था, लेकिन दूसरे दिन से ही पति-पत्नी रोने लगे। आसपास के लोग भी जान गए।
विज्ञापन

लक्ष्मीना अपने आपको रोक ही नहीं पाई और वह चीख-चीख कर बेटे राजा को आवाज लगाने लगी। जब यह बात क्षेत्र में फैली तो पूरी घटना की सच्चाई सामने आ गई। डीएम उमेश मिश्र व एसपी संतोष कुमार मिश्र की सख्ती के बाद बरवापट्टी पुलिस हरकत में आई। 24 घंटे में बच्चे को बरामद कर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार की सुबह लक्ष्मीना कभी बेटे को गले से लगा रही थी तो कभी उसका माथा चूम रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगेश्वर त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed