{"_id":"649b2e1a0d6cf84aed04d0f4","slug":"lawyers-protested-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-633-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, एसपी को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, एसपी को ज्ञापन सौंपा
Wed, 28 Jun 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ज्ञापन देने जाते सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कुशीनगर के लोग।संवाद
अधिवक्ता गिरिजेश उपाध्याय व उनके परिवार पर हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कुशीनगर के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को जनपद मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसपी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इन लोगों ने संगठन के सदस्य गिरिजेश उपाध्याय व उनके परिवारवालों पर हुए हमले के आरोपियाें की गिरफ्तारी की मांग की। उसके बाद पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे।
जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कुशीनगर स्थान पडरौना में अध्यक्ष संजय कुमार शाही की अध्यक्षता में सबसे पहले जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में बैठक हुई। संचालन संगठन के महामंत्री राकेश कुमार मिश्र ने किया।
इस बैठक में संगठन के सदस्य गिरिजेश उपाध्याय व उनके परिवार पर हुए हमले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक न होने पर चिंता जाहिर की गई। उसके बाद अधिवक्ताओं ने एसपी से मिलकर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। अधिवक्ताओं के मुताबिक एसपी ने 48 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने के बाद अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन
इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता विजय कुमार मिश्र, मुकेश कुमार पांडेय, संजय कुमार मिश्र, प्रवीण कुमार, जन्मेजय तिवारी, निखिल त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मिश्र, कृष्ण कुमार मिश्र, घनश्याम सिंह, दुर्गेश्वर दीक्षित, सतीश कुमार मिश्र, राज नारायण यादव, विपिन कुमार मिश्र सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।