{"_id":"6a99c60e59270a66120448bc","slug":"land-marked-for-phc-in-siktia-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-167184-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सिकटिया में पीएचसी के लिए जमीन चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सिकटिया में पीएचसी के लिए जमीन चिह्नित
विज्ञापन
मथौली। क्षेत्र के सिकटिया गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण का रास्ता अब साफ होता नजर आ रहा है। बृहस्पतिवार को हाटा एसडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने गाटा संख्या 806 की पैमाइश कर करीब 90 डिसमिल जमीन पीएचसी के लिए चिन्हित कर ली। जमीन चिह्नित होने के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में भारी खुशी का माहौल है।
हलका लेखपाल माणिक चंद जायसवाल ने ग्राम प्रधान जमुना सागर सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. दीपक मिश्रा, बीपीएम सुनील कुमार व अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश पूरी की। ग्राम प्रधान ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए ग्रामसभा की ओर से जमीन उपलब्ध करा दी गई है। चिन्हित भूमि पूरी तरह खाली है और इसे लेकर किसी तरह का कोई विवाद भी नहीं है। सिकटिया क्षेत्र में लंबे समय से पीएचसी की स्थापना की मांग की जा रही थी। हाटा विधायक मोहन वर्मा ने भी इस प्रमुख मुद्दे को विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीएचसी की स्थापना का प्रस्ताव पहले ही शासन को भेजा जा चुका है। शासन स्तर से जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से आवश्यक आख्या मांगी गई थी। स्वास्थ्य निदेशक की संस्तुति के बाद अब जमीन चिन्हित होने से इस प्रस्ताव पर आगे की प्रशासनिक कार्रवाई तेज होने की उम्मीद काफी बढ़ गई है। सिकटिया में पीएचसी बनने से न केवल सिकटिया गांव, बल्कि क्षेत्र के मुड़िला हरपुर, गौनरिया, अथरहा, पिपरा, लंगड़ी, देवराजपिपरा और दुबौली समेत आसपास के दर्जनों गांवों की करीब 32 हजार आबादी को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा।