{"_id":"5fc531f58ebc3e9bb452752c","slug":"land-dispute-five-injured-kushinagar-news-gkp3751507110","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में मारपीट, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में मारपीट, पांच घायल
विज्ञापन
जमीन के विवाद में मारपीट, पांच घायल
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के अमवा महंथ गांव में सोमवार की दोपहर में जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टर ने चार घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
अमवा महंथ गांव के सूरज प्रसाद और शंकर प्रसाद के बीच बीते कई वर्षों से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। सोमवार को फिर दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। एक पक्ष का कहना था कि उन्होंने खेत में गेहूं की फसल बोई थी, जिसकी सिंचाई करनी थी। सोमवार की दोपहर में खेत की तरफ गए तो देखा कि दूसरा पक्ष गेहूं की सिंचाई कर रहा था। इसको लेकर कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इस मारपीट में सूरज प्रसाद, गुड्डू प्रसाद, किरण देवी, रीना देवी, सुनीता देवी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी फाजिलनगर भेजा, जहां डॉक्टर ने चार घायलों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया की यहां मामला न्यायालय में लंबित है। दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई भी की जा चुकी है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।