फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar: Women showed enthusiasm at the booths in the morning

कुशीनगर : सुबह बूथों पर महिलाओं का दिखा उत्साह

Sun, 02 Jun 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 02 Jun 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar: Women showed enthusiasm at the booths in the morning
कसया। लोकतंत्र के महापर्व में सुबह तो उत्साह काफी देखने को मिला लेकिन दिन का पारा चढ़ने के साथ ही मतदाताओं का उत्साह कम होने लगा। नगर से लेकर गांवों की बूथ पर लगे कतार में आधी आबादी की संख्या अधिक दिखी। दिन में 10 बजे के बाद से बूथों पर वोटरों की भीड़ कम होने लगी और शाम को नगर के बूथों पर कतार लग गई। यूथ बूथ पर सुबह से युवाओं की भीड़ जमी रही।
विज्ञापन

बूथ संख्या 320 मॉडल बूथ नरकटिया बुजुर्ग में सुबह लंबी लाइन लगी थी दोपहर 12:39 बजे तक 1365 मतदाताओं में 361 वोट पोल हुए थे। पीठासीन अधिकारी ने बताया कि वीवी पैट मशीन खराब होने के चलते 8:01 बजे पर मतदान शुरू हुआ है। बूथ के पास सेल्फी लेते गोरख मिले। मैनपुर दीना पट्टी बूथ पर धूप से बचने का कोई इंतजाम नहीं था। बूथ संख्या 351 पर 1344 मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में था, जिसमें 12:59 बजे तक 417 वोट पड़ चुके थे। एक माह के बच्चे को लेकर मतदान करने बूथ पर सुमित्रा देवी पहुंची थीं। वहीं, प्रियंका देवी पहली बार मतदान करने अपने डेढ़ माह के नवजात शिशु को लेकर आई थीं। बूथ संख्या 251, 252, 253 पर भीड़ नहीं दिखी। दोपहर में 284 वोट पड़ने के बाद वीवीपैट मशीन खराब होने पर उसे बदला गया। इसको मॉडल बूथ बनाया गया था। करमैनी प्रेमवलिया में यूथ बूथ बना था। जिसमें बूथ संख्या 354 बूथ पर 1:37 बजे 1379 मतदाताओं में 560 लोग वोट दे चुके थे। बूथ संख्या 355 पर 1355 में 477 वोट पड़े थे। बूथ संख्या 356 पर 1298 मतों में 479 वोट पड़े थे। युवा मतदाता मन्नू कुमार कुशवाहा बूथ पर मतदान के बाद सेल्फी ले रहे थे। कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर सुबह पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed