फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar shooters killed JDU leader of Bihar with betel nut

Kushinagar News: कुशीनगर के शूटरों ने सुपारी लेकर की थी बिहार के जदयू नेता की हत्या

Mon, 26 Aug 2024 02:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 26 Aug 2024 02:38 PM IST
विज्ञापन
Kushinagar shooters killed JDU leader of Bihar with betel nut
मंसाछापर। बिहार के जदूय नेता विभव राय को गोली मारकर मौत के घाट उतारने में कुशीनगर के चार शूटरों का नाम सामने आया है। इनमें से तीन आरोपियों को बिहार पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक शूटर और मुख्य आरोपी फरार है। पूछताछ में जदयू प्रखंड अध्यक्ष विभव राय की हत्या राजनीतिक वर्चस्व में किए जाने की पुष्टि हुई है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी बिहार पुलिस ने बरामद किया है। फरार आरोपियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि सात अगस्त को जदयू भितहा प्रखंड अध्यक्ष विभव राय धनहा थाना के तमकुहा बाजार के एक सैलून में शेविंग कराने के लिए बैठे थे। तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी थी। इस दौरान विभव राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। मौत के बाद उनके समर्थकों ने मधुबनी व भितहा प्रखंड में जमकर हंगामा किया था। इस मामले में विभव राय की पत्नी मोनिल राय ने धनहा थाने में तहरीर देकर अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि विभव राय हत्याकांड में शामिल चार लोगों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। बिहार के खैरवा पंचायत के मुखिया मंटू सिंह व विभव राय में राजनीतिक वर्चस्व को लेकर आपसी रंजिश चल रही थी। हाल ही के दिनों में पंचायत में सरकारी भवन निर्माण को लेकर विवाद और भी गंभीर हो गया था। इस वर्चस्व को लेकर मंटू राय ने अपने रिश्तेदार विकास सिंह से मिलकर पांच लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। इसके बाद विकास सिंह ने रवि प्रकाश निवासी नौका टोला पडरौना, विजय यादव उर्फ टाइगर निवासी रविन्द्र नगर धूस से मिलकर हत्या की साजिश रची थी। घटना से पहले दो लाख रुपया का भुगतान भी कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद दो लाख रुपये विकास सिंह ने किया था। रविवार को शेष एक लाख रुपया के भुगतान को लेकर विकास सिंह उर्फ टाइगर यूपी के देवीपुर गांव में पहुंचा था। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर दबिश दी गई। इसमें पुलिस ने रवि प्रकाश निवासी नौका टोला पडरौना, विजय प्रकाश उर्फ टाइगर निवासी रविंद्र नगर धूस, विकास सिंह उर्फ विवेक सिंह निवासी रामकोला कुशीनगर व नन्हे सिंह उर्फ कृष्ण कुमार सिंह निवासी खैरवा टोला थाना भितहा को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, एक शूटर कुशीनगर के रविंद्रनगर थाना क्षेत्र के सोहनरिया गांव निवासी गौरव कुमार, जो पुलिस पकड़ से बाहर है। एसपी ने बताया कि इस मामले में आरोपी मुखिया मंटू सिंह अभी फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इस मामले में फरार शूटर गौरव कुमार व आरोपी मुखिया मंटू सिंह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्याकांड का खुलासा करने वाले पुलिसकर्मियों को डीआईजी स्तर से पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed