फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar parliamentary seat: BJP candidate filed nomination on the first day

कुशीनगर संसदीय सीट : पहले दिन भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन

Wed, 08 May 2024 04:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 08 May 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar parliamentary seat: BJP candidate filed nomination on the first day
कुशीनगर से नामांकन पत्र दाखिल करते भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दुबे।
पडरौना। कुशीनगर संसदीय सीट पर मंगलवार को नामांकन शुरू हो गया। पहले दिन भाजपा प्रत्याशी विजय दुबे ने दो सेट पर्चा दाखिल किया। सात निर्दलीय प्रत्याशियों ने पर्चा लिया। मुख्य मार्ग से कलक्ट्रेट तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। बारिश की वजह से जुलूस के बजाय भाजपा प्रत्याशी का काफिला नामांकन के लिए पहुंचा। तीन गाड़ियों को छोड़ समर्थकों और वाहनों को मुख्य मार्ग के पास ही रोक दिया गया। मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद प्रत्याशी और प्रस्तावक डीएम कोर्ट में नामांकन के लिए गए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में पहले दिन नामांकन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मुख्य मार्ग पर यातायात कार्यालय के पास बने बैरियर से कलक्ट्रेट गेट तक चच्पे-चप्पे पर पुलिस और डिप्टी कलेक्टर तैनात रहे। कलक्ट्रेट कैंपस में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी। जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे निगरानी की जा रही थी। मीडिया कर्मियों को भी नामांकन स्थल से 100 मीटर पहले ही रोक दिया गया।
विज्ञापन

उदित नारायण इंटर कॉलेज में जनसभा के बाद विजय दुबे का काफिला निकलने की तैयारी मंगलवार को चल रही थी। इसी बीच बारिश शुरू हो गई और कार्यकर्ता इधर-उधर बिखर गए। बारिश से बचने के लिए कार्यकर्ता और समर्थक आस-पास के दुकानों और मकान में छिपे रहे। बारिश में ही भाजपा प्रत्याशी का काफिला दोपहर एक बजे कलक्ट्रेट पहुंचा। मुख्य मार्ग के बैरियर पर समर्थकों को पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। प्रत्याशी विजय दुबे, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष और कुशीनगर के विधायक की गाड़ियां अंदर दाखिल हुईं। नामांकन स्थल से 100 मीटर पहले पुलिसकर्मियों ने सभी गाड़ियों को रोक दिया। यहां से लोग पैदल डीएम कोर्ट तक गए। विजय दुबे ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी रामचंद्र सिंह, अतुल, सुनील कुमार शुक्ला, अमीरुद्दीन, मुकेश पुत्र लक्ष्मी ने एक-एक सेट और वेद प्रकाश ने दो सेट नामांकन पत्र लिया। पर्चा लेने व नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 मई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed