{"_id":"6566ccb1500f63ec600b868a","slug":"kushinagar-news-two-cattle-smugglers-shot-in-encounter-four-arrested-2023-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मुठभेड़ में दो पशु तस्करों को लगी गोली, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मुठभेड़ में दो पशु तस्करों को लगी गोली, चार गिरफ्तार
Wed, 29 Nov 2023 11:01 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:01 AM IST
सार
कुशीनगर जिले में घेराबंदी के दौरान पशु तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग झोक दिया, जिसपर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रुस्तम शाह व लड्डन शाह के पैर में गोली लगी तथा नाजिम अब्दुल मन्नान को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
तस्करों के हाथ से बचाए गए पशु।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले में रामकोला थाना क्षेत्र के बनकटा सोहसा नहर रोड के पास पुलिस मुठभेड़ में दो पशु तस्कर सहित चार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पिकअप वाहन में सात पशु एक दूसरे के ऊपर बंधे मिले।
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ में रुस्तम सिंह साकिम, अहिरौली दुबैली टोला तकिया थाना गोपालगंज, लड्डन साह साकिम, रामपुर जीवधर थाना विशंभरपुर, अब्दुल मन्नान साकिम अहिरौली दुबौली खाना गोपालगंज, नाजिम साकिम, पिपरा कनक बड़ा टोला थाना पटहेरवा जिला कुशीनगर में गिरफ्तार किया है। सभी एक पिकअप गाड़ी से सात पशुओं को लाद कर बिहार जाने की फिराक में थे।
विज्ञापन
इसकी सूचना रामकोला पुलिस को लगी जो तत्काल घेरा बंदी करने के लिए कप्तानगंज थाना अध्यक्ष और हाटा पुलिस को जानकारी देते हुए एसएचओ राजू सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा हाटा और कप्तानगंज पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: भू-माफिया कमलेश यादव के आईटीआई काॅलेज को सरकारी बनाने की तैयारी, जप्त हो चुकी है संपत्ति
घेराबंदी के दौरान पशु तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग झोक दिया, जिसपर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रुस्तम शाह व लड्डन शाह के पैर में गोली लगी तथा नाजिम अब्दुल मन्नान को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पिकअप से सात पशु भी बरामद हुए मुठभेड़ में घायल पशु तस्करों के पास से दो कट्टा, दो खोखा कारतूस, दो कारतूस, पांच मोबाइल तथा नगदी रुपये बरामद हुए। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पिकअप से सात पशु भी बरामद हुए मुठभेड़ में घायल पशु तस्करों के पास से दो कट्टा, दो खोखा कारतूस, दो कारतूस, पांच मोबाइल तथा नगदी रुपये बरामद हुए। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।