{"_id":"686eb69cd54114788b0416cd","slug":"kushinagar-news-15-doctors-found-missing-from-duty-charged-with-recovery-in-the-name-of-delivery-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-141182-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ड्यूटी से गायब मिले 15 डॉक्टर, प्रसव के नाम पर वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ड्यूटी से गायब मिले 15 डॉक्टर, प्रसव के नाम पर वसूली का आरोप
Thu, 10 Jul 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में बुधवार को सुबह आठ बजे प्राचार्य पहुंचे तो कक्ष संख्या आठ और नौ को छोड़ सभी डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले। मरीज उनका इंतजार कर रहे थे। इसके बाद एमसीएच विंग भवन में पहुंचे, जहां एक व्यक्ति ने प्रसव कराने के नाम पर रात में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पर एक स्टाफ नर्स के माध्यम से तीन हजार रुपये वसूली का आरोप लगाया। इस पर प्राचार्य ने डॉक्टर को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी। ड्यूटी से गैरहाजिर 15 डॉक्टरों को प्राचार्य ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
प्राचार्य को शिकायत मिलती थी कि सुबह ओपीडी में 10 बजे डॉक्टर बैठ रहे हैं, जबकि समय आठ बजे है। इससे मरीजों को इलाज के लिए दो घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। सुबह करीब आठ बजे प्राचार्य गार्डों के साथ नई बिल्डिंग में संचालित ओपीडी में पहुंचे तो मरीज जहां-तहां फर्श पर बैठकर डॉक्टराें के आने का इंतजार करते नजर आए।
कक्ष संख्या आठ और कक्ष संख्या नौ में एक-एक डॉक्टर मौजूद मिले, बाकी कक्ष में एक भी डॉक्टर नहीं थे। इसके बाद प्राचार्य एमसीएच विंग बिल्डिंग में संचालित महिला अस्पताल में पहुंचे।
विज्ञापन
वहां मौजूद एक व्यक्ति ने शिकायत की कि रात को उसकी पत्नी का प्रसव हुआ। इसके एवज में एक स्टाफ नर्स के माध्यम से ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर तीन हजार रुपये लिए। इस पर प्राचार्य डॉक्टर को फटकार लगाते हुए और चेतावनी देते हुए शिकायतकर्ता से थाने में डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराने को कहा। ड्यूटी से गैरहाजिर 15 डॉक्टरों को प्राचार्य ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।