फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar Election Result 2022 Kushinagar Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi

Kushinagar Election Result 2022: कुशीनगर में कमल खिलना तय, सात में से छह सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों ने पाई जोरदार बढ़त

Thu, 10 Mar 2022 07:03 PM IST
दीपक चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 10 Mar 2022 07:03 PM IST
सार

Kushinagar Election Result 2022: कुशीनगर में कुल सात सीटों पर मतगणना जारी है। अभी तक की गिनती को देखें तो एक सीट को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहराता हुआ दिख रहा है। कुशीनगर, फाजिलनगर, तमकुहीराज, पडरौना (सदर), रामकोला (सुरक्षित), बीजेपी के उम्मीदवार जीत की ओर अग्रसर हैं।
 

विज्ञापन
Kushinagar Election Result 2022 Kushinagar Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi
भाजपा - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में भाजपा का परचम लहराया है। इस बीच प्रदेश के कुशीनगर की सात विधानसभा सीटों पर नजर दौड़ाएं तो यहां पडरौना (सदर), खड्डा, रामकोला (सुरक्षित), हाटा, कुशीनगर, फाजिलनगर और तमकुहीराज सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है। यहां पर कुशीनगर सीट से भाजपा के पंचानंद पाठक 114869 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि पडरौना (सदर) सीट से भाजपा के उम्मीदवार मनीष कुमार उर्फ मंटू जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन


इसके साथ रामकोला सीट से भी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विनय प्रसाद गोंड तेज बढ़त के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इसके अलावा हाटा सीट की बात करें तों यहां भी भाजपा उम्मीदवार मोहन की जीत लगभग तय हो चुकी है। यहां एक सीट को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहराता हुआ दिख रहा है। फाजिलनगर से भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार कुशवाह आगे हैं तो दूसरी ओर तमकुहीराज से बीजेपी के असीम कुमार जीत की ओर अग्रसर हैं। वहीं  खड्डा सीट की बात करें तो यहां से निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के प्रत्याशी विवेकानंद पांडे बढ़त बनाए हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed