{"_id":"57dd82ee4f1c1b447fd49036","slug":"kushinagar-defeated-fizabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर ने फैजाबाद ने हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर ने फैजाबाद ने हराया
kushinagar
Updated Sat, 17 Sep 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खेल
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुबेरस्थान। महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज सखवनिया में 43वीं उत्तर प्रदेशीय सीनियर राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। इस दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के पहले दिन पांच मुकाबले हुए। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर ने जहां तीन मुकाबले जीते, वहीं, गोरखपुर और कुशीनगर की टीमों ने भी मुकाबला जीतकर मैच के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
प्रदेश के कबीना मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। पहले दिन कुल 10 टीमों ने कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। पहली प्रतियोगिता फैजाबाद और कुशीनगर, दूसरा पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर और देवरिया, तीसरा गोरखपुर और लखनऊ, चौथा पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर और फैजाबाद तथा पांचवीं प्रतियोगिता पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर और महराजगंज की टीमों में हुई। इनमें तीन मुकाबले क्रमश: 27, 15 और दस अंकों से पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर ने जीते, जबकि कुशीनगर और गोरखपुर ने भी 10-10 अंकों से एक-एक प्रतियोगिता जीतकर अगले दौर में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली।
इस प्रतियोगिता के दौरान आयोजन कमेटी के प्रभात पांडेय प्रभारी जोन एवं संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ, सुशील यादव उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ, सुरेश सिंह सचिव फैजाबाद कबड्डी संघ, माया प्रसाद राय कबड्डी प्रशिक्षक, शिवानंद सिंह सचिव जिला कबड्डी संघ महराजगंज, गेंदा सिंह अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ कुशीनगर, राजेश कुमार सिंह सचिव उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ, राघवेंद्र शरण सिंह जिला सचिव कबड्डी संघ कुशीनगर, विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन चंद्रभूषण सिंह, अमर बहादुर, रवींद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद थे। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में वृंदावन शर्मा, जयराम पटेल, एहसान अहमद, विनोद कुमार यादव, नरसिंह शर्मा, कमलेश सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।