फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar Bike riders trampled brother-in-law died on the spot brother-in-law referred marriage was held after five days

कुशीनगर: बाइकसवारों को रौंदा, साले की मौके पर मौत, जीजा रेफर, पांच दिन बाद थी शादी

Mon, 02 May 2022 04:43 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, तमकुहीराज (कुशीनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, तमकुहीराज (कुशीनगर) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 02 May 2022 04:43 PM IST
सार

सोमवार दोपहर लगभग ढाई बजे तरयासुजान क्षेत्र के नैनूपहरू निवासी अनीश गुप्ता अपने जीजा भागीरथी के साथ पेट्रोलपंप पर बाइक से पेट्रोल लेने गए थे। पेट्रोल भरवाकर सड़क पर पहुंचते ही बिहार की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Kushinagar Bike riders trampled brother-in-law died on the spot brother-in-law referred marriage was held after five days
ट्रक ने बाइकसवारों को कुचला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तरयासुजान थाना क्षेत्र के कौवापट्टी स्थित पेट्रोलपंप के सामने बाइकसवार जीजा-साले को एक ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में साले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


सोमवार की दोपहर तकरीबन ढाई बजे तरयासुजान थाना क्षेत्र के नैनूपहरू निवासी अनीश गुप्ता (25) क्षेत्र के कटहरिया परसौनी निवासी अपने जीजा भागीरथी (35) के साथ कौवापट्टी स्थित पेट्रोलपंप पर बाइक से पेट्रोल लेने गए थे। तेल भरवाकर जैसे ही सड़क पर पहुंचे, बिहार की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस दुर्घटना में बाइक ट्रक के अगले पहिए में फंसकर खिसटती चली गई, जबकि बाइक चालक अनीश के सिर पर पिछला पहिया चढ़ गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे जीजा भागीरथी छिटककर दूर जा गिरे। इससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। लोगों ने भागीरथी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक पर सवार दोनों ही युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी तमकुहीराज रणजीत सिंह बघेल ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि अनीश गुप्ता का पांच दिन बाद विवाह था। उनकी मौत से उनके घरवालों के साथ ही कन्या पक्ष के घरवालों के वहां भी शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed